इन दिनों चल रही मंदिर की सफाई
नये साल पर धाम में बर्फ बारी होने की उम्मीद
गौरीकुण्ड से आगे धाम की ओर जाने पर पूर्ण रोक
रुद्रप्रयाग, संवाददाता। दिसम्बर माह गुजर चुका हैं, लेकिन केदारनाथ धाम में बर्फ नहीं गिरी है। अब यही उम्मीद है की नये साल पर बर्फ गिरेगी। बर्फ ना गिरने के कारण धाम में अभी तक पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन दिनों मंदिर की सफाई भी की जा रही है। धाम में ठण्ड भी अधिक है।
दिसम्बर माह गुजर जाने के बाद भी हिमालयी क्षेत्र केदारनाथ धाम में बर्फ ना गिरना पहली बार देखा जा रहा है। बर्फ ना गिरने से धाम में कार्य जारी हैं और इन दिनों मंदिर की सफाई की जा रही है। मंदिर में लगी पुरानी मलाओं को साफ किया जा रहा है। धाम में अभी कुछ मजदूर, साधु संत, आईटीबीपी और पुलिस के जवान मौजूद हैं। उम्मीद है कि नये साल पर बर्फबारी होगी। हालांकि दिसम्बर अंतिम दिन पहाड़ों में मौसम खराब हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुये हैं। मौसम भी बेहद ठंडा हो गया है। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया की धाम की सुरक्षा में जवान तैनात हैं। गौरीकुण्ड से आगे किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। सिर्फ मजदूरों को ही धाम जाने की अनुमति है।
