देहरादून में सशक्त लोकायुक्त गठन की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का धरना

देहरादून: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सशक्त और स्वतंत्र लोकायुक्त के गठन की लंबित मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने आज देहरादून के घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी स्मारक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पार्टी ने यह धरना चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत के रूप में आयोजित किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा, “2014 में लोकायुक्त अधिनियम पारित होने और उत्तराखंड हाईकोर्ट के बार-बार निर्देशों के बावजूद राज्य सरकार ने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए। लोकायुक्त के नाम पर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ और वाहनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन नियुक्ति नहीं हो रही। यह जनता के धन की बर्बादी है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।”

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने अपने बयान में कहा, “भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं और आम नागरिक होते हैं। सशक्त लोकायुक्त के बिना उत्तराखंड में पारदर्शिता और जवाबदेही नहीं आ सकती। हम महिलाओं और आमजन की आवाज बनकर इस लड़ाई को जारी रखेंगे।”

लोकायुक्त अभियान के संयोजक परमानंद बलोदी ने धरने में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह आंदोलन शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ रहेगा। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण जारी रखेंगे और सभी सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील करते हैं।”

इसके अलावा, लोकायुक्त अभियान के वरिष्ठ नेता सुमन राम बडोनी ने कहा, “स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की स्मृति में यह धरना इसलिए आयोजित किया गया क्योंकि वे उत्तराखंड आंदोलन के प्रतीक थे और भ्रष्टाचार मुक्त समाज की कल्पना करते थे। आज उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए हम सशक्त लोकायुक्त की मांग कर रहे हैं।”

शिव प्रसाद सेमवाल राष्टीय अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद नौटियाल सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नवीन पंत जी महानगर अध्यक्ष विनोद कोठियाल प्रचार सचिव योगेश ईष्टवाल वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ,भगवती प्रसाद गोस्वामी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ,सुभाष नौटियाल,संगठन सचिव दयाराम मनौड़ी जिला महामंत्री , प्रीतम नेगी, सोभित भद्री श्रवण कुमार, शशी रावत महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मंजू रावत प्रचार सचिव , बसंती गोस्वामी जिला संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ हेमा कोटनाला , रजनी कुकरेती मंडल अध्यक्ष ,सुमन रावत, महानगर अध्यक्ष नवीन पंत, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद गोस्वामी, जिला माहामंत्री दयानंद मनोरी, रजनी कुकरेती, कलावती नेगी, सुशीला पटवाल, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि दर्जनों कार्य कर्ता शामिल रहे ।
धरने में तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है, जिसमें 11 जनवरी को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री निवास तक रैली और यदि मांग नहीं मानी गई तो 30 जनवरी 2026 से लोकायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।