जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिलाधिकारी सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं जिला योजना की समीक्षा बैठक की

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं जिला योजना की प्रगति समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति के तहत विभिन्न विभागों को रैंकिंग में सुधार लाने के दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या में दिसंबर माह की रैंकिंग में डी स्थान होने पर नाराजगी व्यक्त की इस क्रम में उन्होंने डीपीओ और सीडीपीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए साथ ही अगले माह की रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बी और सी श्रेणी वाले विभागों को अपनी रैंकिंग सुधारने हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए उन्होंने पीएमजीएसवाई से निर्मित सड़कों के कार्यों में तेजी लाकर रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी ने बताया कि जनपद में दिसंबर माह में बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत 32 कार्यक्रम श्रेणी ए में,4 श्रेणी बी में, 1 श्रेणी सी और 2 की रैकिंग श्रेणी डी में रही।
जिलाधिकारी जिला योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक करते हुए कार्यों में तेजी लाते हुये योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश, साथ ही उन्होंने जिला योजना से अगले वर्ष कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव की रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, सहित सभी जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।