मंत्री गणेश जोशी बोले- सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है ‘मन की बात

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ ‘मन की बात’ का 130वां संस्करण सुना

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को रुद्रपुर स्थित ग्राम-बागवाला के बूथ संख्या 158 में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए भारतीय संस्कृति और पर्व-त्योहारों को विश्व स्तर पर मिल रही पहचान और लोकप्रियता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, स्टार्टअप्स की बढ़ती भूमिका, मिलेट्स के लाभ तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए एक सशक्त प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सूचना तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, जागरूकता और बदलाव की भावना को मजबूत करता है। मंत्री जोशी ने कहा कि मन की बात आमजन को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्राप्त प्रेरणा को समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपनाएं।

इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष सुदर्शन विश्वास, राजीव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, कृष्ण कुमार, अमर जीत सिंह, संजय सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।