सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, वृद्वावस्था पेंशन की मांग पर जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन

  • ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचा प्रशासन, समाज कल्याण अधिकारी ने स्वयं दस्तावेज तैयार कर दिलाई वृद्ध पेंशन
  • पेंशन स्वीकृत होते ही छलकी खुशी, महिला ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का जताया अभार

देहरादून : सीएम हेल्पलाइन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यह आमजन, विशेषकर बुज़ुर्गों और जरूरतमंदों के लिए एक भरोसेमंद एवं संवेदनशील मंच है। देहरादून जनपद के देहरा खास, पटेल नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा अपनी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ न मिलने की पीड़ा को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए शिकायत का निस्तारण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं वृद्ध महिला के आवास पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार किए और उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराई।
सुमन ने भावुक होते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पति द्वारा सीएम हेल्पलाइन में वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी परेशानियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन की तत्परता से समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उनके घर पहुंचे। अधिकारियों ने न केवल सभी दस्तावेजों की गहन जांच की, बल्कि “अपणी सरकार” पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र भी घर पर ही बनवाया। इसके पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के मात्र चार दिनों के भीतर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हो गई है, जो शीघ्र ही उन्हें प्राप्त होनी शुरू हो जाएगी। उर्मिला सुमन एवं उनके पति आर्य सुमन ने इस संवेदनशील और त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
वार्ड-72 देहरा खास के पार्षद आलोक कुमार ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर पेंशन संबंधी शिकायत दर्ज होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा घर जाकर सभी दस्तावेज तैयार किए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज वृद्ध महिला को पेंशन का लाभ मिल सका। उन्होंने मुख्यमंत्री ष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। राजस्व विभाग द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज एवं मासिक आय प्रमाण पत्र तैयार करते हुए उनकी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।