कोटद्वार में वीरांगना तीलू रौतेली जी की प्रतिमा का ऐतिहासिक लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया उद्घाटन

कोटद्वार। उत्तराखंड की वीर भूमि को गौरवान्वित करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण उस समय साक्षी बना, जब नगर कोटद्वार में महान वीरांगना तीलू रौतेली जी की भव्य प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
भव्य समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों, वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली जी नारी शौर्य, आत्मसम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की अमर प्रतीक हैं। उनका जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान की ऐसी प्रेरक गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा न केवल कोटद्वार की पहचान बनेगी, बल्कि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करेगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीरांगना तीलू रौतेली जी के अद्वितीय पराक्रम, सामाजिक योगदान एवं ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
नगरवासियों में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर विशेष उत्साह एवं गर्व देखने को मिला। तीलू रौतेली विचार मंच द्वारा द्वारा सफल कार्यक्रम के लिए समस्त अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर महापौर शैलेंद्र रावत, मण्डल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, प्रेमा खंतवाल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी , पूर्व महापौर हेमलता नेगी , उमेश त्रिपाठी, सतीश गौड़ , विधायक प्रतिनिधि प्रमोद केष्टवाल , कमल नेगी , जितेंद्र नेगी , महेश नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।