ग्राम सभा बमोथ की खुली बैठक में आगामी कार्य योजना सहित कई प्रस्ताव पारित

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड के तहत ग्राम सभा बमोथ में आयोजित खुली बैठक में पशुपालन, समाज कल्याण, केन्द्रीय व राज्य वित्त, जन्म मृत्यु पंजीकरण, यूजीसी विवाह पंजीकरण, प्रधान मंत्री आवस योजना, वृद्धावस्था, दिव्यांग, परित्यक्ता पेंशन सहित राज्य एवं केन्द्रीय वित्त योजना से संबंधित भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ग्रामवासियों को दी गई।
पंचायत भवन में ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई खुली बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अर्चना चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी शुभम कुमार, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र सिंह, रोजगार सहायक विक्रम सिंह रावत के अलावा ग्रामवासी प्रीतम सिंह ठाकुर, बृज मोहन भट्ट, चक्रधर चमोला, देवेन्द्र सिंह खत्री, संजय लखेड़ा, अनुसूया लाल, राजकुमार, नरेन्द्र कुमार, मदन मोहन भट्ट, चंडी प्रसाद पन्त, बैसाखू लाल, दीपक लाल, देवेन्द्र कुमार, लक्ष्मण सिंह मल्ल, उपेन्द्र लखेड़ा, प्रवीन सती आदि सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
बैठक में ग्रामीणों द्वारा वनीकरण, घेरबाड़, कूड़ाघर निर्माण, पम्पिंग पेयजल योजना निर्माण, गोशाला निर्माण, प्रधान मंत्री आवस निर्माण, टाइल्स रास्ता निर्माण, पेयजल लाइन मरम्मत कार्य, सौंदर्यीकरण, वृद्धावस्था , विधवा पेंशन संवंधित कार्य प्रस्तावित किऐ गये। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि हफ्ते में एक दिन कूड़ा वाहन से की उपलब्धता सुनिश्चित कर पुराने बने कूड़ा घरों से कूड़ा उठाने की शीघ्र व्यवस्था हेतु खंड विकास अधिकारी पोखरी से आग्रह किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।