नाबार्ड द्वारा गोपेश्वर में ग्राउंड लेवल क्रेडिट (GLC) में वृद्धि विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिलों के लिए ग्राउंड लेवल क्रेडिट (GLC) में वृद्धि विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज गोपेश्वर में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नाबार्ड के महाप्रबन्धक शशि कुमार ने की।
इस दौरान नाबार्ड की पुनर्वित्त योजनाओं, केंद्र एवं राज्य प्रायोजित कार्यक्रमों तथा बैंकिंग क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. पुनीत कुमार, सहायक महाप्रबंधक ने GLC एन्हांसमेंट एवं eKCC पोर्टल पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सौर ऊर्जा, ग्रामीण उद्यमिता आदि क्षेत्रों में ऋण विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता विभाग तथा बैंकिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा भी विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों तथा ऋण प्रवाह में वृद्धि हेतु कार्ययोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं। DCCB, UGB, PACS, LDM कार्यालय के अधिकारियों एवं अन्य विभागीय प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान “Looms of Niti & Mana Cooperative” परियोजना का शुभारंभ भी किया गया। लाभार्थियों की उपस्थिति में इस सहकारी संस्था के उद्देश्यों, आगे की रणनीति तथा नाबार्ड की अपेक्षाओं पर चर्चा की गई। इस पहल से सीमांत क्षेत्रों में स्थानीय बुनाई, वस्त्र निर्माण और विपणन को नए अवसर उपलब्ध होने की संभावना है।
अपने समापन संबोधन में महाप्रबंधक ने विभागों एवं बैंकिंग संस्थानों से ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए समन्वित और परिणामउन्मुख प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड राज्य के समग्र ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन श्रेयान्श जोशी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।