वीबी-जी राम जी मनरेगा से आगे बढ़कर ग्रामीण विकास की सशक्त पहल-गणेश जोशी

कृषि मंत्री की उपस्थिति में सहसपुर में वीबी-जी राम जी पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
देहरादून।
विकासखण्ड सभागार, सहसपुर में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)-वी०बी०जी० राम०जी० के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के माननीय मंत्री, कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग, गणेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यशाला की अध्यक्षता माननीय विधायक, सहसपुर, सहदेव पुंडीर द्वारा की गई। कार्यक्रम में आयुक्त, ग्राम्य विकास अनुराधा पाल तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल द्वारा वी०बी०जी० राम०जी० के उद्देश्य एवं स्वरूप पर प्रकाश डाला गया। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार द्वारा योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विधायक सहसपुर द्वारा अपने संबोधन में योजना को ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी ने अपने संबोधन में कहा कि वी०बी०जी० राम०जी० योजना मनरेगा से एक कदम आगे बढ़कर ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार की एक सशक्त पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के संचालन हेतु भारत सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के बजट में ₹95,652.31 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत रोजगार दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है तथा समय पर मजदूरी भुगतान हेतु विशेष प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण स्तर पर कार्य योजनाएँ चार प्रमुख श्रेणियों में तैयार की जाएँगी। इसमें जल सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित कार्य, ग्रामीण अवसंरचना से जुड़े कार्य, आजीविका संवर्धन के कार्य और जलवायु परिवर्तन एवं प्रतिकूल मौसम से निपटने से संबंधित कार्य शामिल है। ये सभी श्रेणियाँ मिलकर विकास, सशक्तिकरण, अभिसरण (कन्वर्जेन्स) एवं स्थायी आजीविका का सुदृढ़ आधार तैयार करेंगी।
योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा बुवाई एवं कटाई से संबंधित गतिविधियों हेतु कुल 60 दिनों की अवधि निर्धारित किए जाने का प्रावधान किया गया है, जिसके दौरान अधिनियम के अंतर्गत कार्यों का क्रियान्वयन नहीं किया जाएगा, जिससे कृषि कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक मद को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है।
कार्यशाला के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा वी०बी०जी० राम०जी० योजना में भारत सरकार द्वारा किए गए विशेष प्रावधानों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया गया।
कार्याशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मीता सिह, प्रमुख अर्चना रावत, कनिष्ठ प्रमुख धीरज गुलेरिया, भाजपा महामंत्री अमित डबराल, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल और विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण व अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।