जन-जन की सरकार के अंतर्गत विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत थालाबैंड पोखरी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी पहल जन-जन की सरकार के अंतर्गत विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत थालाबैंड पोखरी में श्री युगल किशोर पन्त, सचिव, सिंचाई एवं संस्कृति विभाग उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना तथा स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर में लगभग 500 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा बंदर एवं लंगूरों से फसलों को हो रहे नुकसान से संबंधित कुल 33 शिकायतें दर्ज कराई जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, इस दौरान शिविर की अध्यक्षता कर रहे युगल किशोर पन्त, सचिव, सिंचाई एवं संस्कृति नें शिकायतों का निस्तारण करते हुये सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण एक निश्चित समय एवं गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें साथ ही शासन स्तर की शिकायतों एवं समस्याओं को शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन की समस्याओं का निस्तारण समय से होंना सम्भव हो सके। शिविर में राज्य मंत्री रामचन्द्र गोड़, ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।