गुलदार हमले में लापता बच्चे का शव SDRF टीम द्वारा बरामद

उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग। बीते दिवस मध्य रात्रि कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव से एक 05 वर्षीय बच्चे को गुलदार द्वारा उठा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई । उक्त घटना के संबंध में सर्चिंग कार्य हेतु SDRF टीम की मांग की गई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट गोचर से निरीक्षक श्री कर्ण सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की हुई।
SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सघन सर्च अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान दुर्भाग्यवश उक्त बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।
बरामद शव को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *