दूरस्थ क्षेत्र तहसील थराली प्रखंड के पट्टी सोल डुंग्री में वृहद बहुदेशीय शिविर का आयोजन

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
तहसील थराली प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्र पट्टी सोल डुंग्री के शिव मंदिर प्रांगण में वृहद बहुदेशीय शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में 25 सरकारी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों व स्वायत सहकारिताओ द्वारा स्टालों का प्रदर्शन भी किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए सीनियर सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली पुनीत कुमार ने कहा कि न्याय जनता के अवधारणा को साकार करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में आम जन को विधिक जागरूकता के साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुडाव हेतु वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आमजन को योजनाओं से लाभान्वित होने में आ रही समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर हो सके उन्होंने विभिन्न कानूनों के प्रावधानों से भी रूबरू करवाया।
विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा 85, समाज कल्याण विभाग द्वारा 01 अटल आवास, 01 वात्सल्य योजना 01 दिव्यांग उपकरण, पशुपालन विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को दवाई वितरण, उप कोषागार थराली द्वारा 20 लाभार्थियों को, राजस्व विभाग द्वारा 35 लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 20 श्रमिकों का पंजीकरण, कृषी विभाग द्वारा 50 कृषी यंत्रों का वितरण, उद्यान विभाग द्वारा 20 लाभार्थियों को निःशुल्क बीज वितरण, लीड बैंक द्वारा 40 लोगों को KYC एवं साइबर सुरक्षा जानकारियां, पंचायती राज विभाग द्वारा 60 लोगों का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, U.C.C पंजीकरण तथा परिवार रजिस्ट्रर नकल, शिक्षा विभाग द्वारा 75 लोगों को विद्यालय में संचालित योजनाओं की जानकारी, ग्राम्या विकास विभाग द्वारा 50 लोगों को स्थानीय उत्पादन क्रय, जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 25 लोगों पेंशन संबंधित जानकारी दी गई। रुद्रेश कला मंच गोपेश्वर द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की गयी।
शिविर में उप जिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट, अध्यक्ष बार संघ गोपेश्वर भरत सिंह रावत, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ कृष्णा, मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता समीर बहुगुणा, डिप्टी कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता मोहन पंत, हिमाद सचिव उमा शंकर बिष्ट ने विचार व्यक्त किए। शिविर में तहसील थराली के अधिकार मित्रों तथा पट्टी सोल डुंग्री के समस्त पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, विद्यालय के छात्र छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों, युवक मंगलदलों एवं महिला मंगल दल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।