खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के प्रति प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता प्रेरणादायक : रेखा आर्या

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के डालनवाला मंडल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रत्येक संबोधन ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा से परिपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में उन्हें विशेष रूप से यह बात अत्यंत उत्साहजनक लगी कि प्रधानमंत्री खिलाड़ियों का उल्लेख करना कभी नहीं भूलते। टी-20 वर्ल्ड कप का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि विश्व की विभिन्न टीमों में भारत के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, जो देश की खेल क्षमता और वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

मंत्री ने केरल में एक बालिका द्वारा अंगदान के माध्यम से आठ लोगों को जीवनदान देने की प्रेरक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी कहानियाँ समाज को नई दिशा देती हैं और सेवा, संवेदनशीलता व मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाती हैं।

डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी जैसे बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को केवाईसी या री-केवाईसी के नाम पर आने वाले फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। डिजिटल युग में यह जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

किसानों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव देश के अन्नदाता को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हैं। उनके प्रत्येक संबोधन में किसानों के उत्थान और कल्याण की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री का संदेश उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश के भविष्य के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व एक ऐसे विजनरी नेता के हाथों में है, जो वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की भी चिंता करते हैं और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष, हरीश, राजेंद्र, ओम कक्कड़, अशोक वर्मा, दीपचंद, रोहन चंदेल, रायपुर गंगोला, मोहनलाल वर्मा, मदन मोहन नेगी, इंदू बाला, मोती राम, नवीन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।