फर्नीचर वर्कशॉप में लगी भीषण आग

उत्तराखण्ड

देहरादून में फर्नीचर वर्कशॉप में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने बमुश्किल काबू पाया
देहरादून । शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में बीती रात करीब 9:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। फर्नीचर वर्कशॉप में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आधा दर्जन फायर टेंडर आग बुझाने के कार्य में जुटे, जिसके बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।
दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू: गौर हो कि देहरादून में बीती रात एक एक फर्नीचर वर्कशॉप में अचानक आग लगने की घटना से लोगों में खलबली मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पास ही एक शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी से वर्कशॉप में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत है कि आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से फर्नीचर वर्कशॉप में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को हटाया है, ताकि राहत कार्य तेजी से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *