मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के 27 मार्च को हांगे चुनाव

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में वर्ष भर के क्रिया क्लापों का ब्योरा रखने के साथ आय व्यय प्रस्तुत किया गया। वहीं आगामी तीन वर्ष के लिए चुनाव कराने पर सहमति बनी जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 27 मार्च को चुनाव कराने की तिथि तय की गयी। वहीं नामांकन 21 मार्च हो होगें।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित की गयी जिसमें अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों के हितो के बारे में कराये गये कार्यों पर विस्तार से अवगत कराया गया। इस मौके पर महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने एसोसिएशन के द्वारा व्यापारियों के हितों में कराये गये कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला वहीं कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। इस मौके पर व्यापारियों ने सुझाव भी दिए व समस्याओं को भी रखा। आम सभा में व्यापारी परमजीत कोहली ने कहा कि व्यापार संघ व्यापारियों के हितों के लिए बनायी गयी संस्था है इसके माध्यम से अन्य सामाजिक कार्यक्रम न कराये जाये, इससे आने वाले अध्यक्ष को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है व लोगों को नये अध्यक्ष से भी ऐसी ही अपेक्षा रहेगी जो संभव नहीं है। व्यापारी शानु वर्मा ने भी अपने सुझाव रखे व कहा कि व्यापारियों को परिचय पत्र दिया जाय, जो व्यापारी जीएसटी के दायरे में आता है या उद्यम के दायरे में आता है उन्हें सदस्य बनाया जाय। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा के जो भी कार्य किए जाते है उसमें व्यापार संघ के हितों को ध्यान में रखा जाता है व संस्था का कोई धन व्यय नहीं किया जाता। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की व अवगत कराया कि आगामी 20 मार्च तक सदस्यों का नवीनीकरण व नये सदस्य बनाये जायेंगे, 21 मार्च को नामांकन किया जायेगा व 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी व उसी दिन नाम वापसी होगी। इसके बाद अगर चुनाव की नौबत आयी तो 27 मार्च को टाउन हाल में मतदान किया जायेगा जो प्रातः दस बजे से तीन बजे अपराहन तक होगा व उसी दिन मतगणना की जायेगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, सुनील पंवार, नागेद्र उनियाल, रवि गोयल, सुरेश गोयल, मेघ सिंह कंडारी, सलीम अहमद, उपेंद्र पंवार, राम कुमार गोयल, परमजीत कोहली, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।