मुख्य हाईवे पर पलटा मार्बल्स से भरा ट्रक, आवाजाही हुई बाधित

देहरादून। सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल्स से भरा एक ट्रक मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर दोनों ओर का यातायात प्रभावित हो गया, जिससे आसपास के मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, ट्रक सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा था। मोहब्बेवाला के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक में भरे मार्बल्स सड़क पर फैल गए, जिसके कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामले की जानकारी मिलते ही थाना क्लेमेनटाउन पुलिस और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों ओर से यातायात को डायवर्ट करना शुरू किया, ताकि जाम की स्थिति न बने और अन्य मार्गों पर यातायात सुचारू रखा जा सके। इसके साथ ही क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाने और सड़क पर फैले मार्बल्स को साफ करने का कार्य भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।