नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ईको टूरिज्म एवं बर्ड वाचिंग ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के सौजन्य से कुंवारी पास ट्रैक रूट के बेसकैंप ढाक में चल रहे तीन दिवसीय ईको टूरिज्म एवं पक्षी अवलोकन प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया है। आज प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं को बर्ड वाचिंग क्लब औली के बर्ड एक्सपर्ट संजय कुंवर और इंडिया हाईक के अभिषेक ने ईको टूरिज्म में माउंटेन गाइड्स के रोल,उत्तर दाई पर्यटन,वन्य जीवन, नेचर एलिमेंट्स, वन्य जीव अधिनियम,सहित रेजिडेंट्स बर्ड्स,पक्षी मनो विज्ञान, विषय को लेकर महत्व पूर्ण जानकारी दी। ट्रेनिंग के अंतिम सत्र में प्रशिक्षुओं का पूरी ट्रेनिंग के दौरान दिए गए थ्योरीकल और व्यवहारिक प्रशिक्षण और फील्ड विजिट का सार असाइनमेंट टेस्ट भी लिया गया। अंत में नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ के वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी और उप वन क्षेत्र अधिकारी एनएल शाह द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को शुभ कामना देते हुए वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी ने कहा कि सभी युवा इस ईको पर्यटन और पक्षी अवलोकन की लेवल वन ट्रेनिंग के जरिए कुंवारी पास ट्रैक रूट के आसपास के सभी पर्यटन स्टेक होल्डरों, माउंटेन गाइड्स को यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिसके जरिए इन युवाओं को पारिस्थितिकी पर्यटन और पक्षी अवलोकन के साथ नेचर कंजर्वेशन ओर सतत विकास स्किल डेवलपमेंट की ट्रैनिंग दी गई है जल्द इसके सकारात्मक परिणाम भी आने लगेंगे। इस अवसर पर वन बीट अधिकारी रमेश चन्द्र ममगाई ,बीट सहायक जमन सिंह, सहित इंडिया हाईक संस्था के स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।