कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नारी शक्ति सम्मान से किया मातृशक्ति को सम्मानित

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सहस्त्रधारा बांडावाली स्थित सामुदायिक भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी, आशा कार्यकत्रियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज और राज्य की आर्थिकी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं और सरकार उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 2.55 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से सहस्त्रधारा क्षेत्र के अंतर्गत एक समूह की महिलाओं द्वारा उनके आउटलेट के लिए एक फ्रीजर की मांग की। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समूह की महिलाओं को शीघ्र फ्रीजर उपलब्ध कराने का समूह की महिलाओं को भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कमली भट्ट, ग्राम प्रधान सोनिया थापा सहित सागर पंवार, संजय राणा, श्याम सिंह पायल, सुनील चमोली, राकेश जवाडी, सुंदर पयाल समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।