देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद अल्मोड़ा के भाटन्यालज्यूला स्थित देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण किया। कथावाचक कौस्तुभानंद तिवारी की मधुर वाणी में कथा सुनकर उन्होंने आध्यात्मिक अनुभव साझा किया। इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि विकसित भारत के साथ सुसंस्कारित भारत के निर्माण में ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि माता रानी के विभिन्न अवतार हमें धर्म की स्थापना, संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष भूपाल सिंह नयाल, ग्राम प्रधान मीनाक्षी नयाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सुंदर सिंह नयाल, देवेंद्र मेहरा, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह नयाल, आनंद नेगी, राजेंद्र पांडे, जीवन उप्रेती, विजय भंडारी, प्रवीण पांडे, गिरीश पांडे, भुवन आर्या, गिरीश चंद्र जोशी, कैलाश अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव क्वैराली स्थित मां भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित नवरात्रि पूजन में भी सहभागिता की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सलाल, श्रीमती पुष्पा आर्या, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान शालिनी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, जगदीश प्रसाद, विपिन पाठक, आनंद नेगी, गणेश बिष्ट, ललित तिवारी, अशोक जलाल, भारत भूषण, हरीश रौतेला, हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान नौला नवीन टम्टा, ग्राम प्रधान मंजाऊ पान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।