भगवान महावीर की 2624 वी जयंती का भव्य महोत्सव शोभायात्रा ढोल नगाड़े बैंड बाजे और पुष्प वर्षा के साथ सम्पन्न

देहरादून । भगवान महावीर जयंती महोत्सव जन्म कल्याणक महोत्सव गिरनार पीठाधीश कर्मयोगी 105 क्षुल्लकरत्न श्री समर्पण सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन समाज देहरादून में जैन भवन (जैन धर्मशाला) गाँधी रोड, देहरादून में तीन दिवसीय आयोजित किया जा रहा है आज महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः 6:00 बजे भगवान का प्रथम कलश ध्रुव जैन जैन कॉलोनी सामूहिक प्रक्षाल एवं शान्तिधारा , जैन फ़ार्मा बल्ली वाला चोक दूसरी शांति धारा विनोद जैन जी समाज के अध्यक्ष द्वारा की गई सामूहिक पूजन प्रातः 8:00 बजे फल वितरण दून चिकित्सालय देहरादून में (जैन मिलन देहरादून के तत्वाधान में)प्रातः 9:00 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर, श्री मनोहर लाल जैन धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा किया गया तत्पश्चात प्रातः 9:30 रथ यात्रा हेतु पात्रों का चयन कूपन द्वारा लक्की ड्रॉ से किया गया जिसमें खवासी अंकित जैन , पूनम जैन सारथी विशाल जैन , मनोज जैन कुबेर, राजकीरण जैन सौधर्म इंद्र ऐरावत हाथी पर लोकेश जैन रेस कोर्स जिनवानी ले कर बैठे अनंत जैन, इंद्र -अंकित जैन (शक्ति विहार) आरती का सौभाग्य जूली जैन, सुधीर जैन, विनय जैन बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

तत्पश्चात श्री जी की भव्य शोभा यात्रा (रथ यात्रा) श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन से प्रारम्भ होकर भगवान महावीर चौक, झण्डा बाजार, अखाड़ा बाजार, मोती बाजार, पल्टन बाजार, घण्टाघर, पंचायती मंदिर, डिस्पेंसरी रोड, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड होते हुए वापिस श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देहरादून में सौरभ थपलियाल उपस्थित रहे ।शोभा यात्रा बड़े ही भक्ति नृत्य भगवान महावीर भजनों के साथ सभी श्रद्धालु गाते नाचते हुए झूम झूम कर मग्न हुए। पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। शोभा यात्रा का संचालन जैन मिलन पारस द्वारा किया गया जी की आरती (कूपन खुलने वाले परिवार द्वारा) तत्पश्चात अभिषेक किया गया। सहभोज सुनील जैन, अंशुल जैन (सुनील एंड कं०), सुशील जैन, राज किरन जैन (मै० सुशील डिपार्टमेन्टल स्टोर), नीरज कुमार मयंक कुमार जैन (बर्तन वाले), राजीव जैन (मै० मेहर चन्द जैन एण्ड सन्स),  राजीव, संजीव, अजय जैन (बल्ब वाले, इंदर रोड) के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन जैन में बताया कि शोभा यात्रा में मुख्य रूप से ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस प्रशासन का मीडिया का विशेष सहयोग रहा हम दिगंबर जैन समाज और उत्सव समिति की ओर से सभी का बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं सायं 7:00 बजे महा मासिक मिलन ,भगवान महावीर स्वामी का भव्य पालना हुआ। मुख्य अतिथि राशी जैन, राजेश जैन (प्रदेश कार्यालय मंत्री, भाजपा अल्प०स० मोर्चा) चित्र अनावरण सन्दीप जैन पूर्णिमा जैन (बड़ागाँव) दीप प्रज्ज्वलन राजीव जैन रमा जैन (रायपुर) रही।
प्रभु समर्पण समिति, जिनवाणी जागृति मंच, क्लेमन टाउन बच्चों द्वारा सांस्कतिक, कार्यक्रम, शुभकामना परिवार, जैन मिलन पारस के तत्वावधान में। कार्यक्रम के मध्य में लकी ड्रॉ द्वारा आकर्षक पुरूस्कार दिए । इस अवसर पर देहरादून जैन समाज,मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन,जैन एकता समिति , जैन मिलन राजुल, महासमिति पुरुष, महासमिति महिला, महिला जैन मिलन, बजरंग दल के द्वारा रथयात्रा का स्वागत किया ।सभी गणमान्य एवं उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।