कैंट विधानसभा में बैसाखी महोत्सव की धूम, युवा कांग्रेस को मिला सम्मान और समर्थन

देहरादून में बैसाखी महोत्सव के साथ युवा कांग्रेस का सम्मान, संस्कृति और युवा शक्ति का संगम

देहरादून। देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला क्षेत्र स्थित वेडिंग पॉइंट में आयोजित भव्य बैसाखी महोत्सव 2026 हर्षोल्लास, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता के रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सपरिवार सहभागिता कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक मंगलध्वनि एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद पंजाबी लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाबी लोक गीतों की मधुर प्रस्तुतियां और भांगड़ा एवं गिद्धा जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों ने पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। पौराणिक थीम एवं सांस्कृतिक झलकियों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। बैसाखी पर्व की खुशियों को साझा करते हुए उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया और पूरा परिसर उमंग और उल्लास से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी ने कहा कि बैसाखी का पर्व खुशहाली, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है, और इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कैंट विधानसभा में इस प्रकार का सांस्कृतिक समागम क्षेत्र की एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया जी ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है और इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया एवं प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन रमोला, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, प्रदेश महामंत्री स्वाति नेगी, रविन्द्र सिंह रैना जूनियर, वंदना राही, जतिन कौशल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, शुभम सैनी, कैन्ट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला, उपाध्यक्ष सैफ, राजपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह, वैभव सोनकर, यमुना कॉलोनी ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्य कौशल, धामावाला ब्लॉक अध्यक्ष अनीस कुमार, डालनवाला ब्लॉक अध्यक्ष त्रिशित नेगी, काँवली ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मित्तल, कावली ब्लॉक उपाध्यक्ष आसिफ कुरैशी, पटेल नगर ब्लॉक उपाध्यक्ष तरुण सोनी, अभिषेक मेहता, कृष्णा मारवाह, प्राचल नोनी, सिमरन पंवार, रिया राणा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ राकेश भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, संयोजक अभिनव थापर, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, वरिष्ठ प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व पार्षद चरनजीत कौशल, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद अभिषेक तिवारी, पिया थापा, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, मोहन काला, मोहित मेहता, सुमित खन्ना, अमृता कौशल, सन्नी पुंज, राजेश शर्मा, नवीन रमोला, अवधेश कुमार, सौरभ शर्मा, हेमंत माटा, संजय भारती, अंजू भारती, स्वाति नेगी, वंदना राही, मंजू त्रिपाठी, गिरिराज हिन्दवान, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।