अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, SDRF का त्वरित रेस्क्यू—चालक की मौत, एक घायल बचाया

टिहरी । रविवार को प्रातः समय लगभग 04:40 बजे थाना घनसाली से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें दो व्यक्ति एवं एक खच्चर सवार थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत कर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्यवश वाहन चालक एवं खच्चर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा चालक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्ति
पूरन सिंह पुत्र रूप चंद्र सिंह उम्र – 55 वर्ष निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल।

मृतक का नाम –
बॉबी पुत्र जगबीर लाल उम्र लगभग-28 वर्ष निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।