श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही सुरक्षित यात्रा के लिए लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

▪️ चारधाम यात्रा को लेकर ADG प्रशासन की यात्रा के प्रमुख पड़ाव श्रीनगर में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

देहरादून । आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में यात्रा की व्यापक सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, ए.पी. अंशुमान द्वारा श्रीनगर में आज 15.04.026 को समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक संख्या, बढ़ते यातायात दबाव, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट), संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा, पार्किंग प्रबंधन, रूट डायवर्जन योजना तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात का सुचारु एवं चरणबद्ध संचालन, प्रमुख स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं साइन बोर्ड की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता तथा मेडिकल एवं रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही धामों में मौसम की स्थिति, मार्गों की स्थिति, श्रद्धालुओं की संख्या की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाए व श्रद्धालुओं को भी अवगत कराने हेतु आवश्यक प्रबंध किये जाए। अधिकारियों द्वारा नियमित ड्यूटिरत कर्मियों को ब्रीफ किया जाए व यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने हेतु प्रेरित किया जाए। क्योंकि श्रीनगर चार धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है अतः यहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाए जिससे यात्रियों के साथ साथ स्थानीय नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा ना हो और यात्रा का सफल एवं सकुशल रूप से संचालन हो सके।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी पौड़ी तुषार बोरा, प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप नेगी, प्रभारी महिला थाना प्रियंका भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।