पहली बार नेचर पार्क लच्छीवाला में ले सकेंगे साहसिक पर्यटन का आनंद

उत्तराखण्ड

गर्मी से राहत पाने के लिए नेचर पार्क में पहुंच रहे पर्यटक
पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्क में किया गया सौंदर्यीकरण

देहरादून। गर्मियों से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने नेचर पार्क लच्छीवाला का रुख करना शुरू कर दिया है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रत्येक दिन नेचर पार्क में 700-800 लोग पहुंच रहे हैं। पार्क में पहली बार पर्यटकों के लिए साहसिक गतिविधियों जुटाई गई हैं। जिसमें ट्रंप्लिन, वर्मा ब्रिज, कमांडो नेट व मंकी कोरबे प्रमुख रूप से शामिल है। अभी तक पार्क में पर्यटकों के लिए वाटर एक्टिविटी के साथ वोटिंग की ही सुविधा थी।
नेचर पार्क लच्छीवाला अपनी सुंदरता के चलते पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है। पार्क में हरियाली के साथ मनोरंजन के कई सुविधाएं मौजूद हैं। जिसमें बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, स्नान घाट व वोटिंग प्रमुख रूप से शामिल है। जिस कारण देहरादून ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलो से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पार्क का रुख करते हैं। लेकिन इस बार पर्यटकों को पार्क में पर्यटक साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकेंगे। जिसमें ट्रेंपलिन, वर्मा ब्रिज, कमांडो नेट व मंकी कोरबे प्रमुख रूप से शामिल है। विभागीय अधिकारियों की मानें जल्द ही इन साहसिक गतिविधियों का पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। जल्द ही पर्यटक इनका आनंद ले सकेंगें।
ये की गई है तैयारियां
– झील में वोटिंग की संख्या छह से बढाकर 10 की गई।
– वोटिंग क्षेत्र को 15 से 20 हेक्टेयर तक बढ़ाया गया।
– देवपुरा नहर पर पर्यटकों के लिए बनाए गए स्नानघाट।
– पार्क में बच्चों के लिए लगाए जा रहे नए झूले।
– पर्यटकों के लिए दो कमांडो नेट बनाए गए।
– पार्क में साहसिक गतिविधि के लिए लगाया ट्रैंपलिन।
– पार्क के एक हिस्से पर पर्यटकों के लिए लगाया गया वर्मा ब्रिज।
– बच्चों के लिए पार्क में लगाया गया मंकी कोरबे।
सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो गत वर्ष 999450 पर्यटक लच्छीवाला नेचर पार्क में घूमने पहुंचे। जिनसे वन विभाग को 2.12 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। फिर से गर्मी की दस्तक के साथ पर्यटक पार्क में जुटने लगे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वर्तमान में प्रत्येक दिन 700-800 पर्यटक प्रत्येक दिन पार्क में पहुंच रहे हैं। आगे गर्मियों बढ़ते ही पार्क में आने वाली पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।
प्रवेश व अन्य शुल्क
– 80 रुपये प्रति पर्यटक प्रवेश शुल्क
– 30 रुपये दस साल तक के बच्चों का प्रवेश शुल्क
– 50 रुपये प्रति व्यक्ति वोटिंग करने का शुल्क
– 40 रुपये प्रति व्यक्ति एडवेंचर स्पोर्ट्स शुल्क
पार्किंग शुल्क
दोपहिया वाहन- 25
तीन पहिया व कार- 50
बस व टेंपो ट्रैवलर- 150
अभी तक पार्क में पर्यटकों के लिए स्नान घाट ट्रैकिंग व वोटिंग की ही सुविधा थी। पहली बार पार्क में पर्यटकों के लिए ट्रंप्लिन, वर्मा ब्रिज, कमांडो नेट व मंकी कोरबे लगाए गए हैं। जिन्हें जल्द ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
अंकित सिंह, फॉरेस्टर, नेचर पार्क लच्छीवाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *