भगवत प्रसाद मकवाना ने कई मांगों को लेकर सीएम धामी से की मुलाकात

उत्तराखण्ड

देहरादून । राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने स्वछता कर्मचारियों के नियमितिकरण, वेतन बढ़ोत्तरी, एवं भूमि आवास सहित कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की । सीएम धामी  ने तत्काल सचिव विनय शंकर पांडेय को सभी माँगो पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए ।
राज्यमंत्री मकवाना ने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 साल से अधिक कार्यकाल पूरे होने पर उनको पगड़ी शॉल पहनाकर, पुष्प गुच्छ एवं चार धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मकवाना ने स्वछता कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से रखा एवं उनकी माँगो एवं समस्याओं से संबंधित माँग पत्र के साथ उनके शीघ्र समाधान का माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया l मकवाना ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 से बढ़कर 800 रुपये प्रतिदिन किए जाने, वर्षों से कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति, रात्रि कालीन नाला गैंग एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण करने, सफाई कर्मचारियों का आबादी एवं हेल्थ मैनुअल के अनुसार नया ढांचा स्वीकृत कर सफाई कर्मचारियों की स्थाई भर्ती किए जाने, सफाई कर्मियों को भूमि अथवा आवास उपलब्ध कराने के साथ सफाई कर्मियों को नमस्ते योजना का लाभ दिलाया जाए तथा सीवर और सेप्टिक टैंक में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराई जाए तथा मैन्युअल स्कैवेंजर एक्ट 2013 के अंतर्गत सीवर और सेफ्टी टैंक के कार्य मशीनों से कराए जाएं सफाई कार्यालय में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के कर्मचारियों के पद सृजित कर,स्थाई ढांचा बनाया जाए, सफाई कर्मचारी आयोग में सचिव पद पर नियुक्ति शीघ्र की जाए, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्यों को अन्य आयोगो की भांति मानदेय दिये जाने आदि प्रमुख मांग की । मुख्यमंत्री धामी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया और तत्काल सचिव विनय शंकर पाण्डे को सभी माँगो पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एडवोकेट राकेश पारचा, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद घाघट भी शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *