प्रथम श्वास फाउंडेशन, दून सिटीजन काउंसिल व श्री पृथ्वी नाथ महादेव मन्दिर सेवा दल ने लगाया रक्तदान शिविर

  • 63 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ
  • 189 लोगों को मिलेगा जीवन दान

देहरादून। प्रथम श्वास फाउंडेशन, सिटीजन काउंसिल व पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन रेसकोर्स स्तिथ अमरीक हाल में किया गया जहां पर 63 यूनिट ब्लड एकत्र कर 189 लोगों को जीवनदान मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन दून इंटरनेशनल स्कूल के ऑनर मिस्टर डीएस मान ब्रिगेडियर के जी बहल, डॉ बक्शी, श्वेता राय तलवार, सुनील अग्रवाल, जोगिंदर पुंडीर ,रविंद्र सिंह आनंद, डॉक्टर कृष्ण अवतार ,सोनिया आनंद , सिंधु गुप्ता , डॉ कौशिक, सतपाल जी, पूर्व विधायक राजकुमार , अशोक वर्मा , डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल , जैसल जी सुभाष जोशी , मोंटी कोहली जी ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत आरंभ किया । कार्यक्रम के संयोजक अनामिका जिंदल व संजय गर्ग ने बताया कि यह शिविर स्वर्गीय अनुराग अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि स्वरुप श्री गुरु राम राय हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया । शिविर में सभी रक्त वीरों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया वहीं यूपीएस कॉलेज के स्टूडेंट्स जो कि कार्यक्रम को वॉलिंटियर कर रहे थे उनको भी सम्मान स्वरूप सर्टिफिकेट फॉर गिफ्ट प्रदान किए गए । इस मौके पर शिविर में प्रिया गुलाटी ,मंजू ,भक्ति ,सुमन, बबीता ,इंदु ,रमा ,ऊषा, प्रवीण, नैंसी, अरुणा ,शशि, मोना ,नवीन, कान्हा ,विक्की ,अमित ,तुषार, अरुण ,दीपक ,अखिलेश ,रोशन राणा ,अंकुर ,प्रदीप ,रविंद्र ,गणेश प्रेम, दिनेश, हरी ,राजेंद्र ,रितु, दुग्गल, सुमित , बालक नाथ जी आदि मौजूद रहे। इन्हीं के साथ अमूल्य वर्मा ,मृत्युंजय ,आयुषी, अश्विन ,आर्यन सिंह ,अलीशा, अनुनय ,अनुज ,अमन ,आर्यन, भावेश ,अतिशय ,दिवांश ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।