देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने प्रेस वार्ता में अवगत कराया कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा की त्रासदी ने हम सभीको झकझोर दिया है । भारत , नेपाल सहित विश्वके अनेक देशों के पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों व मासूम लोगों की मौत बेहद पीड़ा दायक है । जान माल गंवा कर ,बेघर हुए नेपाल वासियों की इस दुःखकी घड़ी में हम भारतीय पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
जब नेपाल में 26अगस्त 2026को आपदा आई उसके बाद गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्षजी द्वारा 29अगस्त 2026को आपातकालीन बैठक रखते हुए नेपाल की राहत कार्य सहायता हेतु विचार विमर्श किया और योजना बनाते हुए अध्यक्ष जी द्वारा नेपाल आपदा राहत प्रबंधन कमेटी का गठन करते हुए अधिक से अधिक सहयोग हेतु आवाह्न भी किया गया ।
इस बैठक में राज्यमंत्री ज्योति कोटिया , राज्यमंत्री अभिषेक शाही,सभा के शाखा अध्यक्ष संयुक्त नागरिक संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर के जी बहल एवं उनकी टीम, गढ़वाल सभा , कूर्मांचल सभा, बौद्धिक तिब्बती समाज,ब्राह्मण समिति, गुरूंग समाज, राई समाज, लिम्बु एसोसिएशन, भारतीय मगर समाज के प्रतिनिधि, सम्मस्त संघ संस्थाएं ,सभा के पदाधिकारीगण, पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सैनिकों ने नेपाल आपदा राहत कोष संग्रह हेतु पूर्ण सहयोग हेतु समर्थन भी किया। विगत 15दिनोंमे सभी के संयुक्त प्रयास से गोर्खाली सुधार सभा में एक सम्मानित धनराशि एकत्रित हो चुकी है और यह क्रम अभी भी चल रहा है । सभीके साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हम स्वयं नेपाल जाकर राहत कार्य हेतु एक पूरे गांव को गोद लेंगे और राहत सामग्री उन्हें स्वयं देंगे ।राहत कार्य हेतु नेपाल जाने के लिए एक दल का गठन हो चुका है जिसका नेतृत्व स्वयं गोर्खाली सुधार सभा केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा करेंगे । सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। नेपाल में भी लगातार सम्पर्क सूत्रों से वहां की स्थिति की जानकारी भी जुटाई जा रही है। नेपाल सेना, दूतावास एवं नेपाल सरकार के साथ भी सम्पर्क में हैं । मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं डी एम सर से परमिशन की प्रक्रिया भी चल रही है । वितरण के लिए राहत सामग्री का क्रय नेपाल में ही किया जायेगा। जिसके लिए वहां की स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों का समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। इस पूरी प्रक्रिया की सूक्ष्मता से हर पहलू पर गहन विचार विमर्श के बाद ही निर्णय लिया गया है ।यह राहत कार्य दल शीध्र ही नेपाल के लिए रवाना हो रहा है ।
“आपके हाथों में हमारा हाथ है, नेपाल आप अकेले नहीं भारत आपके साथ है।
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, महामंत्री गोपाल क्षेत्री,शाखा अध्यक्ष, राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, राज्यमंत्री अभिषेक शाही, वरूण राज सिंह भण्डारी, मेजर हबी जंग गुरूंग, मेजर महावीर सिंह रावत,अशोक वल्लभ शर्मा, टेकू मगर, सूर्य विक्रम शाही, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, सपना मल्ल, माया राना, देविन शाही , सुशील भण्डारी, विजय गुरूंग,शमशेर थापा, डम्मर थापा, श्याम राना समुदाय की समस्त संघ संस्थाओं, उपजातीय समितियों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि, संयुक्त नागरिक संगठन, बौद्धि तिब्बती समाज, गढ़वाल महासभा, कुर्मांचल महासभा के प्रतिनिधिगण, पूर्व सैन्य अधिकारी एवं पूर्व सैनिक ।
समाज सेवी उपस्थित थे।
