“आंगन का मिलन” कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान: रेखा आर्या

कार्यक्रम में किसी स्तर लापरवाही आती है सामने तो जिम्मेदार अधिकारियो से तलब किया जाएगा स्पष्टीकरण-रेखा आर्या
जनपद के 1,860 आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन सेवा”,विभागीय योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित-रेखा आर्या

अल्मोड़ा: “सेवा संकल्प अभियान”के अंतर्गत पूरे प्रदेशभर में विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी के निमित्त सूबे की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को “आंगन का मिलन”कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक भी बनाया गया है। जनपद अल्मोड़ा पहुंची काबीना मंत्री ने रविवार को विकास भवन में कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियो और जनपतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की। बैठक में आयोजन की क्या रूप रेखा रहने वाली है इसपर बिंदुवार चर्चा की। मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 1860 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे है जिनमे यह कार्यक्रम संपादित होंगे। कार्यक्रम के जरिये लोगों को केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं कि जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पोषण आहार एवं टेक होम राशन वितरण, गोद भराई, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।साथ ही लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। अभियान में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में महिलाओं, शिशुओ, बालिकाओं के लिए अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है जिनका लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। कहा की सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ यहाँ अध्यनरत बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान कर रही है।
विभागीय मंत्री ने कहा की अधिकारी इसे सिर्फ़ एक कार्यक्रम ना समझते हुए इसकी गंभीरता को समझें। कहा की ऐसे में जरुरी है कि जिले के सभी केंद्रों में मनाए जाने वाले इस अभियान को लेकर पूर्व से सभी तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए ताकि कार्यक्रम में किसी स्तर पर लापरवाही या परेशानी उत्पन्न ना हो। कहा की यदि किसी स्तर पर कोई लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियो से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला अध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट,जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गेड़ा,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्मोड़ा पूनम पालीवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रानीखेत हेमा नेगी,जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री महिला मोर्चा कविता शाह, वंदना आर्य, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी गणेश जलाल, नवीन बिष्ट, राहुल कुमार, ममता भट्ट सहित विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।