दिल्ली में आयोजित 30वें विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और संत राजिन्दर सिंह महाराज के साथ दो लाख से ज्यादा लोग जुटे

• समापन सत्र में बीजेपी विधायक अशोक गोयल, विभिन्न धर्मों के नेता और 650 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए, आठ दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
• सम्मेलन के दौरान मानव कल्याण कार्यों के अंतर्गत 68वां रक्तदान शिविर, 43वां मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिन्द सर्जरी शिविर और 23वां वस्त्र वितरण शिविर भी आयोजित किया गया।

नई दिल्ली : दिल्ली में 30वां विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने अपना समापन संदेश दिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लिया। उनके साथ बीजेपी विधायक अशोक गोयल और कई धर्मों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
समापन सत्र में संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का 80वां जन्मदिन भी मनाया गया, जिसे। दुनिया भर में उनके अनुयायी अंतर्राष्ट्रीय ध्यान अभ्यास दिवस के रूप में मनाते हैं। सम्मेलन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड, कनाड़ा और कई अन्य देशों से 650 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए। आठ दिनों तक चले इस सम्मेलन में, 13 से 20 सितंबर के बीच कृपाल बाग और संत दर्शन सिंह जी धाम, बुराड़ी में हुए कार्यक्रमों में दो लाख से ज्यादा भाई-बड़नों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने अपने ध्यान को भीतर की ओर मोड़ने और ईश्‍वर से जुड़ने के लिए ध्यान अभ्यास को एक मुख्य जरिया बताया।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने कहा कि, जब हम अंतर्राष्ट्रीय ध्यान अभ्यास दिवस मना रहे हैं, तो इमें यह समझना चाहिए कि हम केवल शरीर या मन नहीं हैं, हम सभी ईश्‍वर के प्रेम और प्रकाश से भरी आत्माएं हैं। ईश्‍वर तक पहुँचने का रास्ता प्रेम का रास्ता है। उन्होंने आगे कहा कि, ध्यान भटकाने वाली चीज़ों से भरी इस दुनिया में, इमें ईश्‍वर से जुड़ने और जीवन के सच्चे मकसद “खुद को जानने और ईश्‍वर को पाने को पूरा करने के लिए अपने भीतर झांकना होगा।
दिल्ली की मुख्यमुंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को उनके 80वें जन्मदिन पर बधाई दी और ध्यान, शांति और मानवता की सेवा के प्रति उनके दशकों लंबे समर्पण की सराहना भी की। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि,संत राजिन्दर सिंह जी मह़ाराज के बारे में जितना ज्यादा मैं जानती हूँ, इंजीनियरिंग से आध्यात्मिकता तक की उनकी इस अद्भुत यात्रा से उतनी ही प्रभावित होती हूँ। वे एक उच्च शिक्षित संत हैं जो मानवता के लिए सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। दुनिया एक परिवार है वसुधैव कुटंबकम। महाराज जी पूरी दुनिया में आध्यात्मिक ज्ञान फैला रहे हैं और इंसानी एकता के लिए काम कर रहे हैं। उनकी द्विव्य शक्ति सभी लोगों को अपनी स्नेहपूर्ण देखरेख में आश्रय देती है। इम उनकी कृपा के लिए ईश्‍वर का धन्यवाद करते हैं।
विधायक अशोक गोयल ने कहा कि, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों दुनियाओं का बेहतरीन संगम हैं, जो भारत में बहुत कम देखने को मिलता है। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का जन्म मानवता की सेवा के लिए हुआ है। उनकी करुणा, सादगी और विज्ञान व आध्यात्मिकता का सुंदर मेल बहुत दुर्लभ है। वे सच में लोगों को ईश्‍वर से जोड़ने वाले महापुरुष हैं। उनके जन्मदिन पर हम केवल उनका आभार ही व्यक्त कर सकते हैं।”
समापन सत्र में आदरणीया माता रीटा जी और पश्चिमी लोगों के एक समूह के साथ मिलकर गुरु नानक देव जी महाराज की वाणी से एक भावपूर्ण भजन “हम घर साजन आए” प्रस्तुत किया।
समापन सत्र में अनेक धार्मिक नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भी ध्यान-अभ्यास और आध्यात्मिकता पर अपने विचार पेश किए।
महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि जी महाराज ने दुनिया भर में दिव्य सुगंध को फैलाने के लिए संत राजिन्दर सिंह जी की प्रशंसा की, जबकि श्री श्री भगवान आचार्य जी और गोस्वामी सुशील जी ने उनके दिव्य प्रकाश और आध्यात्मिक गुरु के महत्व के बारे में बात की। सैयद फरीद अडमद निजामी ने विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों के बारे में महाराज जी की समझ पर प्रकाश डाला, जबकि श्री विवेक मुनि जी ने मानवता और शांति के मार्ग में उनके योगदान को
मुख्य बताया। रब्बी एजेकिल इसाक मालेकर ने महाराज जी को प्रेम का सागर बताते हुए उनकी प्रशंसा की। सम्मानित आचार्य येशी फुंटसोक ने 80 वर्षो के प्रेम और करुणा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और फादर रोड्रिग्स ने आध्यात्मिक जागृति और करुणा के बारे में बात की।
शिकागो से आए दो अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों, डॉ. जे लिंक्समैन और श्री मलिक होदारी ने उन्हें दया, त्याग और द्विव्य प्रेम की प्रतिमूर्ति बताया ।
सम्मेलन में 68वां रक्तदान शिविर, 43वां मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिन्द सर्जरी शिविर और 23वां वस्त्र वितरण शिविर भी आयोजित किया गया। 30वें विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन के समापन के साथ ही वर्ष 1990 में शुरू हुए विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन (Global Conference on Mysticism) के तीन दशक पूरे हो गए। यह सम्मेलन प्रवचनों, ध्यान-अभ्यास की कार्यशालाओं और सेवा कार्यों के जरिए हजारों-लाखों लोगों का आध्यात्मिक विकास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।