राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सम्पन्न

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण किए जाने के संबंध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित प्रकरणों पर समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित प्रकरणों का परीक्षण निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों में उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों का विधिवत परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर किया जाए। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही समयबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव एवं विचार रखे गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों में आवश्यक अभिलेखों की जांच एवं नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी वि0रा0 के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, पुलिस विभाग से अधिकारी उपस्थित रहे। सदस्य राज्य आंदोलनकारी ओपी उनियाल, देवीगोदियाल, डीएस गुंसाई, विवेकानंद खण्डूड़ी, सरोज डिमरी, उर्मिला, निर्मला बिष्ट, पुष्पलता सिलमाना, आदि  समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।