एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन

नई दिल्ली। मिड-साईज मोटरसाईकल सेगमेंट (250सीसी-750सीसी) में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने आज 2026 क्लासिक 350 ‘सिग्नेचर व्हाईट’ एडिशन पेश किया।
2026 क्लासिक 350 ‘सिग्नेचर व्हाईट’ एडिशन हर राईड को और अधिक बेहतर बनाने के लिए राईडर्स पर केंद्रित कई फीचर लेकर आया हैः
• राईडर एवं पिलियन के लिए प्रीमियम ब्राउन टूरिंग सीट्स।
• स्पोर्ट्स और आर्टिस्टिक विज्युअल इन्हांसमेंट्स, जिनमें साईड पैनल पर नया क्लासिक लोगो और फ्यूल-टैंक पर स्टेंसिल-स्टाईल डेकल शामिल है। साथ ही, दोनों तरफ RE बैज भी दिया गया है।
• इसमें एक असिस्ट और स्लिपर क्लच एवं एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर भी दिए गए हैं, जो क्लच के इस्तेमाल को ज्यादा सुगम व आसान बनाते हैं, जिससे राईड और अधिक सुविधाजनक हो जाती है। यह फीचर शहर की भीड़भाड़ में रोजमर्रा की ड्राईव और लंबी दूरी की राईड, दोनों के लिए ही काफी उपयोगी है।
• यूएसबी टाईप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट और ट्रिपर पॉड को स्टैंडर्ड बना दिया गया है, ताकि राईडर मोटरसाईकल चलाते हुए कंपैटिबल स्मार्टफोन और डिवाईसेज को आसानी से चार्ज कर सकें। वहीं, राईडिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रिपर पॉड टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन भी दिया गया है।
क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन क्लासिक 350 के टॉप-एंड वैरिएंट्स में से एक होगा। इसके अलावा, इसका एमराल्ड ग्रीन एडिशन भी उपलब्ध है। यह आज से 2,24,275 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) के शुरुआती मूल्य में रॉयल एनफील्ड के सभी अधिकृत स्टोर्स पर उपलब्ध है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 साल 2008 में पेश की गई थी, जो क्लासिक ऑटोमोटिव डिजाईन की स्थायी अभिव्यक्ति लेकर आई। इसमें ओल्ड-वर्ल्ड चार्म के साथ आधुनिक इंजीनियरिंग का मेल है। इसके टाईमलेस सिल्हुएट, बेहतरीन प्रपोर्शन और अनमिस्टेकेबल कैरेक्टर ने इसे रॉयल एनफील्ड के डीएनए का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है और यह कई पीढ़ी के राईडर्स की पसंदीदा मोटरसाईकल बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।