सोनी हत्याकाण्ड में धायक तेजेन्द्र निर्वाल कडी कार्यवाही का आश्वसन

शामली। कांधला क्षेत्र के गांव गढीश्याम निवासी छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस द्वारा हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न किये जाने के विरोध में ग्रामीणों की पंचायत का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।
कस्बा कांधला क्षेत्र के गांव गढीश्याम निवासी छात्रा सोनी की गत 13 दिसंबर की शाम धारदार हथियारों से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। उक्त मामले में पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियां की गिरफ्तार न किये जाने से परेशान परिजनों ने रविवार को ग्रामीणों की महापंचायत का आयोजन किया। पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस गिरफ्तारी नही करेगी तो छात्राओं से छेडछाड करने वाले लोगों के हौंसले और बुलंद होगे। उन्होने कहा कि पुलिस को ऐसे आरोपियो के खिलाफ कडी कार्यवाही करनी होगी ताकि सडक पर आने जाने वाली छात्राऐं सुरक्षित रह सके। इस अवसर शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही कराने का अश्वासन दिया है। पंचायत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, चरथावल के विधायक विजय कश्यप सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।