अग्रवाल सेवा परिवार हुआ अग्रवाल समाज महासभा में विलय

मुज़फ्फरनगर। अग्रवाल सेवा परिवार की एक बैठक रमेशचन्द गुप्ता के निवास पर हनुमान पुरी (रामलीला टिलला) जिला मुजफ्फरनगर  पर हुई जिसमे रमेश चंद्र गुप्ता अपनी संपूर्ण जिला कार्यकारिणी की टीम एवं नगर की सभी इकाई टीम के साथ अग्रवाल समाज महासभा (रजि०) मे विलय हो गये इस अवसर पर मेहरचंद सिंघल  राष्ट्रीय सचिव द्धारा रमेशचन्द गुप्ता को अग्रवाल समाज महासभा (रजि०) मुजफ्फरनगर का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया, मु0 नगर नवनियुक्त  जिलाअध्यक्ष  रमेशचन्द गुप्ता  ने अपनी संपूर्ण टीम के साथ शपथ ली कि हम अग्रवाल समाज महासभा रजिस्टर्ड के लिए कार्य करेंगे और मुजफ्फरनगर जिले में समाज के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए समाज के हित में *अग्रवाल समाज महासभा रजि0 के बैनर तले कार्य करेंगे ,कमल बसलं जिला अध्यक्ष शामली एवं प्रभारी जिलाध्यक्ष उत्तरप्रदेश  ने  राजेंद्र गुप्ता एवं अमित अग्रवाल बन्टी को मुजफ्फरनगर मे एक मजबुत सगठनं खडा करने के लिए शुभकामनाये दी! ओर कहा कि अमित अग्रवाल बन्टी  रात दिन की मेहनत से ओर भावी अध्यक्ष  के सानिध्य मे मुजफ्फरनगर मे वैश्य समाज के आपसी प्रेम  ओर सदभावना से  मजबूत परिवार का गठन होगा !इस अवसर पर अग्रवाल समाज महासभा के सहारनपुर एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष विनय गर्ग ने कहा महासभा एक ऐसा संगठन है जो समाज के लिए रात  दिन कार्य कर रहा है श्री गर्ग ने कहा आज जो टीम मुज़फ्फरनगर में बनाई गई है वो सब एक साथ मिलकर कार्य करे ताकि संगठन मजबूत हो सके । इस अवसर पर मेहर चंद सिंघल  प्रदेश उपाध्यक्ष रघुविदरं गुप्ता, विनय गर्ग जी अध्यक्ष सहारनपुर मेरठ मंडल,कमल बंसल जिला अध्यक्ष शामली,सुनील गर्ग वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ,रमन बंसल  जिला उपाध्यक्ष,तरुण गोयल  जिला सह सचिव,सुशील अग्रवाल वरिष्ठ सदस्य,सचिन मित्तल  नगर अध्यक्ष शामली,विनोद गोयल  नगर महासचिव शामली, राहुल संगल
वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष शामली, शिवम गर्ग  नगर उपाध्यक्ष शामली,कुलदीप सिंघल ( एडवोकेट )सदस्य कानूनी सलाहकार,नंद किशोर मित्तल जी जिला महासचिव,श्याम सिघलं सदस्य -वरिष्ठ समाजसेवी,राजेन्द्र गुप्ता  आचार्य

सदस्य – वरिष्ठ समाजसेवी आदि समाज के  सेकड़ो लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।