सहयोग, एक कदम समृद्ध भारत की

मेरठ- “सहयोग, एक कदम समृद्ध भारत की ओर”, संस्था द्वारा बनवारी लाल लक्ष्मी नारायण गोदाम के पास नवनिर्मित वाटिका, हसनपुर कलाँ मेरठ में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया! कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियो का परिचय श्रीमती ब्रिज बाला गोयल जी ने कराया! संस्था के अध्यक्ष शिवम गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को शपथ पत्र के माध्यम से व्रक्ष लगाने, अपने देश भारत को स्वच्छ रखने, भ्रुण हत्या ना करने, पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करने, तथा अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करने की शपथ दिलायी! श्रीमान अनिल अग्रवाल जी ने मुख्य अतिथि श्रीमान रविंद्र भडाना जी (पूर्व विधायक, भारतीय जनता पार्टी), विशिष्ट अतिथि श्रीमान विजेंद्र सिंह तोमर जी (M.D. सहकारी समिति सिसोली), श्रीमान अनिल जी (महानगर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विशेष सहयोगी- श्रीमान रचित जैन जी, श्रीमान निर्मल अग्रवाल जी, श्रीमती शिप्रा अग्रवाल जी, श्रीमती श्वेता गर्ग जी एवं अन्य लोगो का आभार प्रकट किया! संस्था के सदस्यो ने अतिथियो के साथ मिलकर फलदार एवं फूलदार व्रक्ष लगाये! कार्यक्रम में श्रीमान आनंद प्रकाश जी, श्रीमान मनमोहन गुप्ता जी, डॉ. विनोद अग्रवाल जी, श्रीमान संजीव पुंडीर जी, श्रीमान सरल माधव जी, श्रीमान आनंद त्यागी जी, श्रीमान संजय मित्तल जी, श्रीमान के. जी. अग्रवाल जी, श्रीमान राकेश जैन जी, श्रीमान पंकज सिंहल जी, श्रीमान अंकुर सिंहल जी, श्रीमान अरविंद शर्मा जी, श्रीमान सुमित जी, श्रीमान राकेश त्यागी जी, श्रीमान धर्मेश त्यागी जी, श्रीमान अभिषेक गोयल जी, श्रीमान मुदित जी, श्रीमान अनुभव जी, श्रीमान शोभित जी, श्रीमान रामसिंह जी, श्रीमान सुदेश कुमार शर्मा जी, श्रीमान श्याम सिंह जी, श्रीमती सुधा गुप्ता जी, श्रीमती ममता जी, श्रीमती सोनिया जी, श्री प्राची जी, श्री पूजा जी आदि सहित समाज के सदस्यगण उपस्थित रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।