भाजपा की जीत पर ढोल बजाकर व लड्डू बांटकर किया खुशी का इजहार

पनीपत- भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पालिका बाजार में हिमाचल व गुजरात में भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए ढोल बजाकर व लड्डू बांटकर जश्न मनाया। पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि हिमाचल व गुजरात में भाजपा की विजय ने साबित कर दिया है वह नोटबंदी व जीएसटी से नाराज नहीं है। हिमाचल व गुजरात के लोगों में चुनाव में समझदारी दिखाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। उन्होंने जीत श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि कांग्रेस के इस प्रचार को झूठा साबित कर दिया है कि नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारी वर्ग व आम आदमी परेशान है। लोगों ने अपने वोट से भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण कारी काम कर रही है। जिससे देशभर के लोग संतुष्ट है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति से भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इस अवसर पर करनाल लोकसभा निगरानी कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र सलूजा, प्रदेश महासचिव संजय भाटिया, जिला महामंत्री देवेन्द्र दत्ता, राममेहर मलिक, सुनील सोनी, विपिन चुघ, शहरी मंडल प्रधान महेश नारंग, पार्षद अशोक कटारिया, दिवाकर मैहता, सीमा शर्मा, कुसुम शर्मा, राजुकमार पाहवा, मीडिया प्रभारी दीपक सलूजा व जयकुमार जांगड़ा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं भाजपा सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ तंवर कश्यप के हुडा सेक्टर 13-17 स्थित कार्यालय में भी भाजपा की दोहरी जीत पर जश्र मनाया गया। यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गले लगकर बधाई दी। इस अवसर पर राजबीर सरपंच, पालेराम कश्यप, जगदीश कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, राममेहर, रामपाल, ब्रह्मपाल सिंह, कृष्ण कुमार, राजपाल, रमेश कश्यप, प्रेमपाल, जगत सिंह व अमर सिंह आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।