मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बुधवार को देर शाम फिस (फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीईंग) की बैठक

देहरादून: औली से मौका मुआयना कर देहरादून लौटने के बाद उन्होंने विंटर गेम्स ऑफ इंडिया, विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों, पर्यटन, जीएमवीएन, आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ फिस रेस का रोड मैप तय किया। औली में मौके पर पाई गई कमियों को फौरी तौर पर दूर करने की हिदायत दी। कहा कि तीन तकनीकी विशेषज्ञ और एक कोऑर्डिनेटर आयोजन होने तक लगातार औली में रहेंगे।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि तकनीकी विशेषज्ञ सभी उपकरणों, मशीनों और अन्य बुनियादी जरूरतों की जांच कर पर्यटन विभाग को जल्द रिपोर्ट दें। यह प्रमाण पत्र भी देना होगा कि उपकरण सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की जिम्मेदारी होगी कि फिस रेस के सभी इंतेजाम समय से पूरे हो जाएं। शासन स्तर पर तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने शख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। कहा कि आयोजन समिति, तकनीकी समिति, व्यवस्था समिति और संबंधित अधिकारी आपस में ताल मेल से कार्य करें। बैठक में ऑपरेटर, ग्रूमर की तैनाती, बर्फ बनाने के कार्य का हर  रोज अनुश्रवण, प्रतिभागियों के ले जाने,ठहरने, खाने की व्यवस्था सहित सभी विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि अभी तक फ्रांस, इटली, अफगानिस्तान, नेपाल, तजाकिस्तान, लक्समबर्ग देशों के भाग लेने की सूचना मिली है। इसके अलावा भारत के भी 70 स्कीयर्स भी भाग लेंगे।
गौरतलब है कि फिस रेस भारत में पहली बार हो रही है। इस आयोजन का मौका उत्तराखंड को मिला है। इस रेस के क्वालीफाइंग अंकों के आधार पर प्रतिभागी ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।
बैठक में सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर, विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट श्री जेएस ढिल्लन, पूर्व प्रेजिडेंट श्री सुरेंद्र सिंह पांगती, वाईस प्रेजिडेंट कर्नल गोविंद पंत, विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष एसपी चमोली, अपर सचिव पर्यटन श्री सविन बंसल, डीएम चमोली श्री आशीष जोशी, डीआईजी आईटीबीपी श्री जीएस चैहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।