विज्ञापन घोटाले पर जांच की मांग

(राजेश जाटव द्वारा)
उरई/झांसी। बुन्देलखण्ड के विभिन्न जनपदों की अनेकों नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में लाखों रूपयों के विज्ञापन घोटाले का मामला प्रकाश में आया है।
भरोसेमन्द सूत्रों के अनुसार झांसी मण्डल के जनपद जालौन में उरई, जालौन, कोंच, कालपी नामक चार नगर पालिका व रायपुर, ऊमरी, माधौगढ़, कोटरा, नदीगांव, कदौरा नामक नगर पंचायतें हैं जिनमें लम्बे समय से ऐसे समाचार पत्रों को निविदा, सजावटी आदि किस्म के विज्ञापन जारी किये जा रहे हैं जो भारत सरकार के डी.ए.वी.पी. अथवा प्रदेश सरकार के सूचना विभाग से मान्यता प्राप्त नहीं हैं और न ही इन्हें कोई सरकारी दर मिली हुई है। इसके बावजूद भारी कमीशन (50-50) लेकर ऐसे ही अनेकों प्रकाशनों को विज्ञापन जारी कर भुगतान किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार नगर पालिका/नगर पंचायतों में यह विज्ञापन घोटाला कई वर्षों से जारी हैं। इस घोटाले को प्राथमिक अनुमानों के अनुसार पचास लाख से ऊपर का बताया जा रहा है। वर्ष 2015-2016, 2016-2017 एवं 2017-2018 में वर्तमान तक ऐसे समाचार पत्रों को किये गये भुगतानों का सूचना-अधिकार में ब्यौरा मांगा गया है। प्रदेश सरकार से इस घोटाले की गहन जांच कराने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।