संयुक्त विपक्ष के खिलाफ वाराणसी में हार सकते हैं मोदी: राहुल गांधी

बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को 2019 के आम चुनाव में जीत नहीं मिलेगी और संयुक्त विपक्ष के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हार सकते हैं। उन्होंने मौजूदा शासन के बुरी तरह हारने का अनुमान लगाते हुए विश्वास जताया कि अलग – अलग निजी और क्षेत्रीय हितों के बावजूद वह विपक्ष को साथ लाने और उन्हें बांधे रखने में कामयाब होंगे।

कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए छठे दौर की ‘ जन आशीर्वाद यात्रा ’ समाप्त करने के बाद राहुल यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। विपक्ष की एकता में विश्वास जताते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा 2019 के आम चुनावों में जीत से बहुत दूर है और यदि कांग्रेस , सपा और बसपा मिल जाऐं तो संभवत: मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से भी हार सकते हैं।

उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस तथा राकांपा द्वारा विपक्ष की एकता के लिए किए जा रहे प्रयासों का हवाला देते हुए राहुल ने सवाल किया, ‘वह (भाजपा ) कहां पर सीटें जीतने वाले हैं?’ उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब में भी हम जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा, ‘आप उन्हें ऐसे भर – भरा कर गिरते हुए देखेंगे जैसा आपने पिछले कई वर्षों में नहीं देखा होगा।’

सभी दलों और उनके नेताओं के अलग – अलग हितों के बीच संयुक्त विपक्ष के गठन के सवाल पर राहुल ने इन सभी बाधाओं को पार पाने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा, ‘हम इससे निपट लेंगे। कांग्रेस में हमें मालूम है कि लोगों को साथ लेकर कैसे चलना है, हम अहंकारी नहीं हैं, हम लोगों को कुचलते नहीं हैं और हम लोगों का जीवन बर्बाद नहीं करते हैं, ऐसे में हम संभाल लेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।