जिलाधिकारी विनोद सुमन ने जनशिकायतो को दी प्राथमिकता, ट्रेचिग ग्राउन्ड का किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी। हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउन्ड से स्थानीय निवासी द्वारा काफी समय से धुआं व प्रदूषण की शिकायत पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ ट्रंचिंग ग्राउन्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि वे कूडा निस्तारण क्षेत्र में लगी आग को बुझाये व बदबू व प्रदूषण के निस्तारण हेतु कूडा निस्तारण क्षेत्र में मिट्टी डलवाना सनिश्चित करे। उन्होने यह भी कहा कि कूडा निस्तारण क्षेत्र मे दवाओं का छिडकाव नियमित कराना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्र में बदबू ना हो।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान स्थानीय जनता को बताया कि उन्हे धुवें व प्रदूषण से शीघ्र निजात दिलाये जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने बताया कि ट्रंचिग ग्राउन्ड हेतु भूमि स्वीकृति का कार्य तेजी से हो रहा है, उसके उपरान्त ही धुवां, बदबू, प्रदूषण आदि से स्थायी स्थायी समाधान मिल सकेगा। उन्होने क्षेत्रीय जनता द्वारा सैलेटर हाउस की गन्दगी से भी क्षेत्र में प्रदूषण होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को सेैलेटर हाउस की सफाई करने के साथ ही दवाओ का छिडकाव करान के निर्देश नगर आयुक्त को मौके पर दिये।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने तीनपानी में आईएसबीटी हेतु प्रस्तावित भूमि स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होने भूमि को उपयुक्त बताते हुये, सम्भागीय परिवहन अधिकारी व क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज को निर्देश दिये कि आईएसबीटी के साथ ही रोडवेज क्षेत्रीय वर्कशाप एवं हल्द्वानी डिपो वर्कशाप हेतु भी 5 हेक्टेअर भूमि का प्रस्ताव आईएसबीटी तीनपानी के साथ बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय वर्कशाप रोडवेज काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो वर्कशाप तिकोनियां को आईएसबीटी मे विस्थापित करने के उपरान्त इन दोनो स्थानो पर मल्टीस्टोरी पार्किग आदि बनायी जायेगी। जिससे हल्द्वानी शहर को पार्किग की सुविधा मिलेगी वही काठगोदाम में मल्टीस्टेारी पार्किग विकसित होने से नैनीताल जाने वाले वाहनों को भी पार्किग की सुविधा मिलेगी भविष्य में काठगोदाम पार्किग विकसित होने पर वहां से पर्यटको को सुव्यवस्थित शटल सेवा द्वारा नैनीताल से लाया व ले जाया सकेगा।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी हरवीर सिह, नगर आयुक्त चन्द्रसिह मर्तोलिया, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, आरटीओ राजीव मेहरा, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज अनूप रावत,उप प्रभागीय वनाधिकारी धु्रव मर्तोलिया, सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चैहान आदि मौजूद थें
———————————————————–
गोविन्द सिह विष्ट अति जिला सूचना अधिकारी 7055007008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।