शिक्षा मंत्री अरविन्द पान्डेय का हल्द्वानीवासियो द्वारा भव्य स्वागत, हुआ नागरिक अभिनन्दन

हल्द्वानी। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम उत्तराखण्ड मे लागू करने का साहसिक एवं ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डे का रविवार को हल्द्वानी महानगर मे विभिन्न सगठनों यथा विभिन्न राजनैतिक संगठनों, व्यापार मण्डल, वरिष्ठ नागरिक जन समिति, पूर्व सैनिक संगठन समिति तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन संयोजक सुरेश तिवारी तथा अध्यक्ष स्टूडैन्ट गार्जियन टीचर वैलफेयर सोसाइटी पंकज खत्री की ओर से किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या मे पहुचे विभिन्न सगठनो के लोगो एवं जनमानस ने शिक्षा मंत्री श्री पाण्डे का फूलमाल, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोगो को भी अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे,विधायक एवं पूर्व मंत्री बशीधर भगत, विधायक नवीन दुम्का एवं पूर्व सांसद बलराज पासी द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।


शिक्षा मंत्री कें सम्मान समारोह को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत द्वारा मोबाइल पर सम्बोधित किया गया। अपने सम्बोधन मे मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हम और हमारी सरकार जनसेवक है। जनसेवा एवं गरीबो का विकास हमारा दायित्व एवं नैतिक धर्म है। महंगी शिक्षा कुछ अमीरों तक ही सिमट कर रह गयी थी जबकि शिक्षा सबका समान अधिकार है। गरीब भी चाहता है कि उसका बच्चा अच्छी शिक्षा हासिल कर देश का बडा नागरिक बने और समाज व राष्ट्र सेवा मे आगे आये, लेकिन महंगी किताबो को चलते उसका यह दिवा स्वप्न हकीकत में स्वरूप नही ले पा रहा था, इसलिए सरकार ने निर्णय लिया कि एनसीईआरटी की सस्ती किताबों का पाठ्यक्रम मे शामिल किया जाए। जिसका जनमानस में पुरजोर तरीके से स्वागत किया है। इस पाठयक्रम के प्रदेश मे लागू होने से गरीब परिवार के बच्चो को भी शिक्षा के समान अवसर मिलेंगे। उन्होने इस व्यवस्था के लिए शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डे की मुक्त कंठ से सराहना की।
सम्मान समारोह मे उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये शिक्षा मंत्री श्री पाण्डे ने कहा कि वह स्वयं एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र्र सिह रावत गरीब परिवार से है लिहाजा सरकार गरीबो के दर्द एवं उनकी दुश्वारियों का अनुभव करती है। ऐसे में गरीब के बच्चे को समान शिक्षा का अधिकार के अन्तर्गत सुलभ एवं सस्ती शिक्षा हासिल हो इसी को ध्यान मे रखते हुये प्रदेश सरकार द्वारा एक समान व्यवस्था के तहत प्रदेश भर के सरकारी एवं निजी स्कूलो में सस्ती एनसीईआरटी की किताबे एवं पाठ्यक्रम लागू किया है। इस व्यवस्था की जनमानस में बढे स्तर पर प्रशंसा की है।
श्री पाण्डे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार की सोच है इसी को ध्यान मे रखते हुये हमने गुजरे समय में ग्रामीण खेल कुम्भ का आयोजन किया। जिसमें लगभग प्रदेश भर के ढाई लाख ग्रामीण युवा खिलाडियो ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया प्रदेश स्तर पर बिना सरकारी खजाने पर किसी प्रकार का दबाव न बनाते हुये जन सहयोग से ऐसे ग्रामीण युवा खिलाडियो को स्कूटी व साईकिल देकर युवा प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड एवं हिमाचल दो से प्रदेश है जहा उदयीमान खिलाडियो की कोई कमी नही है, बशर्ते हम उनको पहचाने और उनके प्रतिभा के विकास का कार्य करें। उन्होने कहा कि प्रदेश में देहरादून व हल्द्वानी मे अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम बन कर तैयार है जल्द ही इन स्टेडियमों मे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्टीय खेल मैचो का आयोजन किया जायेगा।
श्री पाण्डे ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों मे गुणवत्ता युक्त शुद्व मध्याह्न भोजन विद्यार्थियो को मिले इसके लिए केन्द्रीय रसोई की व्यवस्था लागू की गई है,इससे स्कूल स्टाफ को भोजन बनाने व उसकी व्यवस्था से मुक्ति मिलेगी। मध्याह्न भोजन तैयार करने एंव सप्लाई करने की व्यवस्था प्राइवेट सेक्टर को दी गई है।
कार्यक्रम मे अपने सम्बोधन मे विधायक बंशीधर भगत ने इस व्यवस्था को आमजन के हित मे बताया वही विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि काफी समय से बिगडी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था अब पटरी पर दिखने लगी है। अपने सम्बोधन मे पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि प्रदेश मे शिक्षा की दशा एवं दिशा मे सुधार नजर आने लगा है। सरकारी स्कूलो के प्रति लोगो का रूझान बढा है और एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम एवं पुस्तकें लागू हो जाने से लोगो ने राहत महसूस की है। इस व्यवस्था से शिक्षा मे चल रही लूट खसोट पर भी अंकुश लगा है। अपने सम्बोधन मे जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप विष्ट ने कहा कि सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है जिससे गरीब तबके को राहत मिली है और आगे आने के रास्ते भी खुले है।
कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, लोक गायक प्रहलाद मेहरा, अध्यक्ष व्यापार मण्डल योगेश शर्मा,दिनेश खुल्वे, प्रकाश रावत, महेन्द्र कश्यप, विजय मनराल, हरमिन्दर सिह चडडा, हरीश आर्य , बीना जोशी, संजय दुम्का, राहुल झिगरन, सुरेश तिवारी, चन्द्रप्रकाश तिवारी, विपिन पाण्डे, दीपाली कन्याल,अशोक वाष्र्णेय, हरीश पाण्डे, मनोज साह,डा0 वारसी,दिनेश आर्य, पुनीत लाल, मदन शिल्पकार, डीएन भटट, देवेन्द्र कुमार, बलवीर सिह, धु्रव रौतेला, शान्ति भटट, राजीव विनायक, राहुल जोशी, जितेन्द्र मेहता, कमल मुनि, प्रकाश हर्बोला के अलावा बडी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम मे व्यवासायी सुभाष गुप्ता तथा अध्यक्ष मार्निक वाॅकर क्लब हरीश पाण्डे ने सोने का मुकुट पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में अपूर्वा पाण्डे, विपिन पाण्डे,श्याम धानिक, राजेन्द्र सिह हृयांकी व अन्य प्रतिभाओ को मुख्य मंच पर सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम संयोजक सुरेश तिवारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।