सीएम उत्तराखण्ड मोबाइल एप पर शिकायत करने पर मात्र 24 घंटे में मदिरा की दुकानों में ओवररेटिंग पर हुई कार्यवाही

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड मोबाइल एप पर यह  शिकायत मिली थी कि हल्द्वानी में अधिकतर मदिरा की दुकानों पर एमआरपी से अधिक मूल्य की मदिरा बेची जा रही है। शिकायत प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने आबकारी आयुक्त को त्वरित कार्यवाही करने के लिए सूचित किया ।

आबकारी आयुक्त के आदेश  पर संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूं मंडल  ने 12 मई को हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित सभी देशी और विदेशी मदिरा  की दुकानों की चेकिंग विभिन्न टीमों से एक साथ करवाई ।

आकस्मिक चेकिंग में 6 मदिरा दुकानों में ओवर रेट के कुल 7 मामले पकड़े गए।

जिन दुकानों में ओवर रेट पकड़ा गया उनका विवरण निम्न है:

1- पटेल चौक 2 -नैनीताल रोड 3- हल्दूचौड़ 4- बरेली रोड 5- मंडी तीन पानी बाईपास रोड 6- मुखानी जज फार्म रोड, जिनमें विदेशी मदिरा दुकान तीन पानी बाईपास रोड में दो बार ओवर रेट पकड़ा गया।

सभी मदिरा की दुकानों पर रेट लिस्ट लगा दी गई है सभी मदिरा दुकानों पर ओवर रेट की शिकायत हेतु क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर 7579098055 अंकित करा दिया गया है।

जांच में पाया गया मदिरा दुकानों पर सभी प्रचलित ब्रांड उपलब्ध हैं किसी ब्रांड विशेष की बिक्री की कोई शिकायत नहीं है।

जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल को लगातार निरीक्षण कर ओवर रेट पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

शिकायतकर्ता तथा ग्राहकों ने  शिकायत पर की गई त्वरित कार्यवाही पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।