मंजु शर्मा बनी आम आदमी पार्टी की दून इकाई की महिला शाखा की अध्यक्षा

देहरादून। आम आदमी पार्टी, देहरादून की ऋषिकेश कार्यकारणी की एक महत्वपूर्ण बैठक महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्षा पुष्पा रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये सर्वसम्मति से मंजू शर्मा को देहरादून जिला महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षा पद पर नियुक्त किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुये महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा पुष्पा रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है व नारी शक्ति व मातृ शक्ति की वजह से ही आज हमें अलग प्रदेश मिल पाया है। प्रदेश की राजनीति को सही दिशा व दशा में ले जाने हेतु महिलाओं को राजनिति में बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिये।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश असवाल, प्रदेश प्रवक्ता विजय पंवार, रिषिकेश नगर अध्य्क्ष नवीन मोहन, सुनील रावत, विनीत रावत, जगदीश कोहली, चन्द्र मोहन भट्ट, लालमणि रतूड़ी, महावीर मैखुली, पंकज शर्मा, युद्धवीर रावत, सलोनी रावत, विजेंदर राणा सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।