ओवर रेटिंग,अवैध शराब पर अंकुश हेतु टोल फ्री नम्बर जारी

देहरादून/नैनीताल। प्रदेश के आबकारी मंत्री श्री प्रकाश पन्त ने अवगत कराया कि लगातार शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों तथा आबकारी अधिनियम के विभिन्न प्राविधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने की दृष्टि से सरकार द्वारा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। आबकारी मंत्री ने अवगत कराया कि शीघ्र ही आबकारी विभाग की ओर से एक टौल फ्री नम्बर उपलब्ध/सार्वजनिक कराया जायेगा, जिसमें ओवर रेटिंग व आबकारी अधिनियम के तहत निहित प्राविधानों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायी जा सकेंगी। विशेष तौर पर यदि अनुज्ञापी अपनी दुकान पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करते हैं, स्वैपिंग मशीनों का उपयोग नहीं करते हैं, बिल नहीं देते है, निर्धारित दरों से अधिक दाम पर शराब की बिक्री करते हैं तो कोई भी उपभोक्ता इन प्राविधानों का उल्लंघन करने पर टौल फ्री नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। टौल फ्री नम्बर प्राप्त करने की प्रक्रिया तीव्रता से गतिमान है तथा शीघ्र ही वृहद प्रचार-प्रसार कराते हुये सार्वजनिक किया जायेगा।
चूंकि टौल फ्री नम्बर प्राप्त करने की प्रक्रिया गतिमान है, अतः जब तक टौल फ्री नम्बर प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक उपभोक्ता उपरोक्त सम्बन्ध में निम्नलिखित नम्बरों पर प्रातः 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी:-
1- श्री के0के0 काण्डपाल, संयुक्त आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल 7579098133
2- श्री प्रदीप, उप आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल 7579098135
3- श्री बी0एस0 चैहान, संयुक्त आयुक्त, गढ़वाल मण्डल 7579098300
4- श्री रमेश, उप आयुक्त, गढ़वाल मण्डल 7579098406

यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि कोई नागरिक कहीं पर हो रही अवैध शराब की बिक्री व तस्करी की सूचना देना चाहता है तो वह भी उपरोक्त नम्बरों पर सूचना उपलब्ध करा सकता है, जिस पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जायेगी तथा सूचना देने वाले नागरिक की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
इस सम्बन्ध में देर सायं हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव, आबकारी श्री रणवीर सिंह सहित आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।