उत्तराखंड के खून में देशभक्ति विद्यमान है : त्रिवेन्द्र रावत

रानीखेत /हल्द्वानी- उत्तराखण्ड देवभूमि के नाम से जहां विश्व विख्यात है वहीं यहां के सैनिकों ने सीमा में तैनात रहकर जो अदम्य साहस का परिचय दिया उसी बात को बलवती बनाते हुये इसे वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह बात मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज रानीखेत में नरसिंह मैदान में उपस्थित पूर्व सैनिको को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य ने देश को अनेक वीर सैनिक दिये है उत्तराखण्ड के खून में देशभक्ति विद्यमान है। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाॅ के जवानो की रग-रग में ‘‘मै से पहले देश भक्ति’’ का भाव है। यहाॅ के जवानो ने किसी भी अराष्ट्रवादी तत्वो को अपनी सीमा में नही घुसने दिया है।
मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिको सहित सैनिक आश्रितो के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वाकंाक्षी योजनायें चलाने का निणर्य लिया है जिससे की वीर सपूतो व शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी सहित जिला स्तर पर को-आपरेटिव समूह बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिको को सेवानिवृत्त होने के बाद पर्यटन से जोडने का प्रयास किया जा रहा है जिससे तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे योजना चलायी जा रही है। इसके साथ ही वनों को वनाग्नि से बचाने के लिये और भूतपूर्व सैनिकों व युवाओं को स्वालम्बन की ओर अग्रसर करने के लिये प्रदेश सरकार ने पिरूल नीति लागू कर दी है जिसके तहत पिरूल से विद्युत उत्पादन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि ढाई नाली जमीन किसी के पास है तो वह अपनी जमीन में इस उद्योग को स्थापित कर विद्युत उत्पादन कर सकता है साथ ही 10-12 लोगों को रोजगार भी मुहैया कर सकता है।
मा0 मुख्यमंत्री ने छावनी परिक्षेत्र सहित रानीखेत के आसपास के क्षेत्र में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए रानीखेत में कोसी-भुजान पेयजल पम्पिंग योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना की डीपीआर तैयार कर ली गयी है जिसकी लागत 60 करोड़ रू0 है जिसमें 13 करोड़ सेना द्वारा दिया जायेगा शेष 47 करोड़ रू0 राज्य सरकार वहन करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निदान के लिये सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे उनकी समस्याओं का निदान समय-समय पर करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून की तर्ज पर हल्द्वानी में भी सेना के सहयोग से एक छात्रावास बनाया जायेगा जिसमें सैनिकों एवं उनके आश्रितों के बच्चों को अच्छी शिक्षा सुविधा प्रदान की जायेगी।


इस अवसर पर मसूरी के विधायक गणेश जोशी जो स्वयं एक भूतपूर्व सैनिक रहे है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री हमेशा सैनिकों की समस्याओं के निदान के लिये तत्पर रहते है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस अवसर पर सैना के कर्नल आॅफ द रजिमेंट ले0 जनरल बी0एस0 सेरावत ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर जवानों का हौसला बढ़ाया है वह हमारे के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री सैना परिवार से जुडे है इस लिये भी यह हमारे लिये गौरव की बात है।
इस भव्य कार्यक्रम में कर्नल नीरज सूद, शौर्य चक्र कार्यवाहक उप कमांडेट के0आर0सी0 एवं टी0बी0सी0 प्रशिक्षण बटालियन, ले0 कर्नल नक्षत्र भंडारी, जी0एस0ओ0 1 (प्रशिक्षण) ले0 कर्नल विजय नरसिम्हन, शिक्षा अधिकारी, केन्द्र के सभी सैन्य अधिकारी, सूबेदार मेजर, जे0सी0ओ0, सैनिको सहित नव प्रशिाक्षुओं के परिजन, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0रेणुका देवी, संयुक्त मजिस्टेªट हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी के0एस0 टोलिया, उपजिलाधिकारी रजा अब्बास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मसूरी विधायक गणेश जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग व सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।