रुद्रप्रयाग का मानवेन्द्र काश्मीर में हुआ शहीद ,मुख्यमंत्री ने किया शहादत को नमन

उत्तराखण्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में तैनात ऊखीमठ (जनपद रूद्रप्रयाग) के कविल्ठा गाँव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान मानवेन्द्र सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उत्तराखण्ड के सपूत शहीद जवान मानवेन्द्र सिंह की शहादत को कोटि-कोटि नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वीर सपूत अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को हमेशा तत्पर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *