योग दिवस पर जनजागरण हेतु मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट ने भाग लिया ” रन फौर योग ” में

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस(21 जून) पर योग के प्रति जन-जागरूकता के लिए गांधी पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक ‘‘वाॅक फाॅर योग’’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि योग के माध्यम से ही सम्पूर्ण विश्व निरोग हो सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से विश्व भर में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ही हम स्वस्थ भारत की कल्पना कर सकते हैं। स्वस्थ भारत के लिए योग को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। योग की वजह से भारत को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड पधार रहे हैं, उत्तराखण्ड का वातावरण योगमय हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि योग दिवस के अवसर पर जहां कहीं भी योग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, सामूहिक रूप से इन योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें। जो अन्य स्थानों पर जाने में असमर्थ हैं, वे घर पर ही योग अभ्यास करें।

आयुष मंत्री श्री हरक सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से योग एवं उत्तराखण्ड दोनों को लाभ मिलेगा।

योग की जागरूकता के लिए 17 जून को डीजीपी श्री अनिल कुमार रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारी, पुलिस मुख्यालय से घंटाघर-परेड ग्राउंड से होते हुए वापस पुलिस मुख्यालय तक ‘वाॅक फाॅर योग’ करेंगे। 18 जून को मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह के नेतृत्व में सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सचिवालय-घंटाघर-परेड ग्राउंड से होते हुए वापस सचिवालय तक ’वाॅक फाॅर योग’ किया जायेगा। जबकि 18 जून को ही अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी के नेतृत्व में सचिवालय की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सचिवालय से जीएमवीएन होते हुए वापस सचिवालय तक ‘वाॅक फाॅर योग’ किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश पंत, श्री मदन कौशिक, श्री यशपाल आर्य, श्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह  ने भी ‘‘वाॅक फाॅर योग’’ में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।