उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की सराहनीय पहल, हर माह की 21 तारीख को विधानसभा परिसर में होगा योग

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने घोषणा की प्रत्येक माह की 21 तारीख़ को विधानसभा परिसर में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से करवाया जाएगा।

विधानसभा परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान अविरल योग पीठ, ऋषिकेश के योग प्रशिक्षकों ने योग का प्रशिक्षण दिया साथ ही योगासनों से भी परिचित कराया। इस मौके पर श्री अग्रवाल सहित विधान सभा के समस्त स्टाफ ने पूरी आत्मियता से योग का अभ्यास किया। इस बीच श्री अग्रवाल ने विधान सभा के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विचार विमर्श के बाद प्रत्येक माह की 21 तारीख़ को विधान सभा परिसर में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन की बात कही।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब उत्तराखण्ड वासियों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष योग दिवस देश के प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देवभूमि की राजधानी देहरादून के एफ0आर0आई परिसर में मनाया। जो हमारी देव भूमि के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हम सभी को पीएम मोदी के प्रति कृतज्ञता दिखानी चाहिए।उन्होंने कहा कि विधान सभा परिसर में विगत वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इसी स्थान पर हमने योग दिवस में अपनी भूमिका अदा की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम भी हम सबने महसूस किये होंगे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। योग के माध्यम से आत्मिक संतुष्टि, शांति और ऊर्जावान चेतना की अनुभूति प्राप्त होती है, जिससे हमारा जीवन तनाव मुक्त तथा हर दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढता है। उन्होंने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम पहचान है। संसार की प्रथम पुस्तक ऋग्वेद में कई स्थानों पर योग की क्रियाओं के विषय में उल्लेख मिलता है।

विधान सभा अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योग शब्द के दो अर्थ हैं और दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। पहला है- जोड़ और दूसरा है समाधि।योग धर्म, आस्था और अंधविश्वास से परे एक सीधा विज्ञान है जीवन जीने की एक कला है योग। उन्होंने कहा कि गीता में लिखा है ,“योग स्वयं की स्वयं के माध्यम से स्वयं तक पहुँचने की यात्रा है।“

इस अवसर पर विधान सभा सचिव जगदीश चन्द ने कहा कि जीवन में सफलता की ओर परचम लहराने के लिये तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अति आवश्यक है और ये मार्ग और भी सुगम हो सकता है, यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना लें।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के तौर पर कुमारी अनिका, कुलदीप अन्थवाल, परवीन प्रसाद, सच्चिदानंद, शिवानी, शालिनी जोशी,मनीषा भट्ट, अनुप्रताप राठी, अनुज राणाकोटि एवं सुनील ने सभी लोगों को योगा अभ्यास कराया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अविरल योगपीठ के 10 योग प्रशिक्षकों को विधानसभा अध्यक्ष राहत कोष से प्रत्येक को दो-दो हज़ार रुपये देने की घोषणा भी की।

योग कार्यक्रम में विधानसभा सचिव श्री जगदीश चंद, ऋषिकेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनिता मंमगाई ,वरिष्ठ शोध अधिकारी मुकेश सिंघल,वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, उपसचिव मदन राम, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत, विशेष कार्याधिकारी ताजेंद्र नेगी ,व्यवस्था अधिकारी दीपचंद ,उप सूचना अधिकारी भरत सिंह चौहान सहित विधानसभा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।