देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने वी डी शर्मा में फिर जताया भरोसा, डॉ चन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष, वी डी शर्मा चुने गए महासचिव

देहरादून। देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव आज विश्व संवाद केंद्र राजपुर रोड़, देहरादून में विधिवत सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी श्री राजेन्द्र पन्त (पूर्व सूचनाधिकारी) ने बताया कि सदन द्वारा सर्वसम्मत चुनाव में डॉ चन्द्र सिंह तोमर “मयंक” अध्यक्ष, डॉ. वी.डी. शर्मा – महासचिव, श्रीमती विनोद उनियाल- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज कुमार छाबड़ा- कोषाध्यक्ष, सोमपाल सिंह-संयुक्त सचिव, अमित आहूजा-संगठन सचिव, दीपक ग़ुलानी- प्रचार सचिव, डा. मित्रानन्द बडोनी-संरक्षक सलाहकार चुने गए।
श्री पन्त जी ने बताया कि इनके अतिरिक्त सर्वश्री गिरीश गोयल, ऋतुराज गैरोला, तरुण मोहन, श्रीमती प्रेमलता भरतरी , श्रीमती शांति डोभाल सदस्य कार्यकारिणी चुने गए । संस्था के संस्थापक सर्वश्री कृष्ण गोपाल, अशोक खन्ना, अजय काम्बोज, विजय जायसवाल, पण्डित सुभाष चंद्र जोशी संरक्षक चुने गए । सभा की अध्यक्षता श्री अशोक खन्ना ने की तथा सन्चालन डॉ वी डी शर्मा ने किया। सभा को आर. एस. एस. के सह प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख माननीय संजय जी का सम्बोधन व उदबोधन प्राप्त हुआ। इस अवसर अश्वनी मुदगल एडवोकेट जी ने भी विचार रखे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।