रोडवेज़ बस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ,मुआवजे की हुई घोषणा

ऋषिकेश (देहरादून)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को एम्स अस्पताल, ऋषिकेश पहुंचकर चम्बा-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरगनी के पास हुई बस दुर्घटना के 14 घायल व्यक्तियों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने एम्स ऋषिकेश के निदेशक डाॅ.रविकांत से अपेक्षा की है कि घायलों के ईलाज में कोई कमी न रहे, सरकार द्वारा घायलों के उपचार हेतु हर संभव मदद की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बेहद दुःखद है। दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये गये है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न घटित हो इसके लिये भी ठोस कार्ययोजना बनायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद घायलों को 02 हैलीकाप्टरों के माध्यम से एम्स अस्पताल लाया गया है। घायलों की सरकार द्वारा हर सम्भव मदद की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।

इस अवसर पर विधायक गंगोत्री श्री गोपाल रावत, स्वास्थ्य सलाहकार डाॅ.नवीन बलूनी भी उपस्थित थे।

एम्स ऋषिकेश में जिन घायलों को भर्ती किया गया है, उनमें घनसाली टिहरी की सुश्री सीमा पुत्री श्री आनन्द सिंह,चम्पारन के श्री मनोज शाह पुत्र श्री पन्ना लाल, रूड़की के श्री रघुवीर पुत्र श्री भजन सिंह, शिकारपुर बुलंदशहर के सुश्री ममता पत्नी श्री लोकेश, शिकारपुर बुलंदशहर के श्री अयांश पुत्र श्री लोकेश, बतीया बिहार के श्री रहमान पुत्र श्री मो.अनवर, रायवाला देहरादून के श्री आदित्य पुत्र श्री सुरेश, रमोला गांव टिहरी के सुश्री कुसुम पुत्री श्री सुरतम सिंह नेगी, हंसकोटी मीनगदेरा के श्री रमेश चन्दोला पुत्र श्री तुलाराम चन्दोला, चिन्यालीसौड़ टिहरी के श्री विजय राज पुत्र श्री प्रीतम सिंह, शिकारपुर बुलंदशहर के श्री लोकेश पुत्र श्री राजबीर सिंह, बतीया बिहार के श्री शिव कुमार पुत्र श्री भुत्ती शाह व दो अन्य लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।