श्रावण मास को 28 जुलाई से 27 अगस्त तक शिव महोत्सव के रूप में मनाएगी श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर सेवा समिति

देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल की आम सभा आज परम पूजनीय महंत श्री श्री 108 रविंद्रपुरी जी के पावन सानिध्य में मंदिर में संपन्न हुई जिसमें आगामी श्रावण मास में होने वाले समस्त कार्यक्रमों को अंतिम रुप दिया गया।
श्री पृथ्वीनाथ शिव महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा सावन मास
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि आगामी 28 जुलाई 2018 से आगामी 27 अगस्त 2018 तक श्रावण मास को श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में शिव महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
हरिद्वार से आएगा पवित्र गंगाजल
आगामी रविवार 22 जुलाई को सेवा दल व श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार से पवित्र गंगाजल विशेष वाहन में लाएगा जो संपूर्ण सावन मास में आम श्रद्धालुओं को वितरित होगा।

सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि पवित्र गंगाजल व दूध दही, घृत पंचामृत आदि के साथ श्री रुद्री जी के वैदिक पाठों के मंत्रोचार के साथ मंदिर में प्रत्येक सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक किए जाएंगे जिसमें अन्य प्रार्थनाओं के साथ ही विशेष रूप से दैवीय आपदाओं में शांति अपने देश के साथ ही प्रदेश की सुख शांति विश्वकल्याण आदि की प्रार्थनाएं होंगी।

सामूहिक रुद्राभिषेक के पश्चात प्रत्येक सोमवार को प्रातः में लगभग 51 किलो दूध की खीर का प्रसाद आम श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने यह भी अवगत करवाया कि प्रत्येक सोमवार की सायं काल में श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी का भव्य श्रृंगार कर उनकी भक्तों के साथ सामूहिक श्रृंगार आरती और प्रसाद वितरण भी होगा जिसमें प्रत्येक सोमवार को श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी प्रथक प्रथक भव्य स्वरूपों में नजर आएं।
सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि आगामी 19 अगस्त 2018 को प्रातः मंदिर में सामूहिक महारुद्राभिषेक किया जाएगा और इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा।

सावन मास में होंगे महामृत्युंजय जाप व भजन कीर्तन सेवा दल द्वारा यह भी अवगत करवाया गया कि विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंदिर प्रांगण में संपूर्ण सावन मास में महामृत्युंजय मंत्र व भजन कीर्तन का आयोजन होगा।
इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर भागवत पुरी जी दिगंबर दिनेश पुरी जी वाह पंडित भारत भूषण भट्ट आशीष उनियाल के साथ सर्व श्री नवीन गुप्ता विक्की गोयल राजकुमार गुप्ता विनोद अग्रवाल दिलीप सैनी अनुराग गुप्ता राजेंद्र आनंद रोशन जयसवाल अनुराधा गोयल आदि सेवादार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।